: भिण्ड के विष्णु भारद्वाज और रोहित राजावत का कूच बिहार ट्रॉफी के लिए मध्यप्रदेश की टीम में चयन

Admin Fri, Nov 10, 2023

भिंड - संवाददाता

भिंड जिले के दो नवोदित क्रिकेटरों का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश की अंदर-19 टीम में किया गया है।
भिंड नगर में निवास रात लेफ्ट आर्म स्पिनर विष्णु भारद्वाज व ऑफ़ स्पिनर रोहित राजावत का चयन मध्यप्रदेश की अंदर 19 टीम में किया गया है। 10 नवंबर की शाम मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी के लिए 15 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमे भिंड के दो क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। यह भिंड के लिए गौरव की बात है। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे और संभाग स्तर पर चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशिक्षक अतुल सिंह राजावत के द्वारा दिया जा रहा है।
लेफ्ट आर्म स्पिनर विष्णु भारद्वाज जिले के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज के पुत्र है और रोहित राजावत बीहड़ की जमेह हाल मीरा कालोनी में निवासरत जितेंद्र राजावत के पुत्र हैं। विष्णु और रोहित ने क्रिकेट का प्रारंभिक प्रशिक्षण भिंड के प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के द्वारा बीडीसीए के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कालेज के मैदान पर प्राप्त किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के चयन पर केंद्रीय मंत्री और चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोशियेशान के अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिन तस्लीम खान, भिंड डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव पंकज चतुर्वेदी सहित तमाम पूर्व खिलाड़ियो, क्रिकेट खेल के शुभ चिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यहां हम बता दें कि भिंड जिले के करीब आधा दर्जन खिलाड़ी इस समय विभिन्न आयु वर्ग की मध्य प्रदेश की टीम में सम्मिलित होकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें