: शासकीय शिक्षक का बड़ा सम्मान , सेवानिवृति पर उमड़ा पूरा गांव
Fri, Jun 30, 2023
मुड़िया खेड़ा गांव स्तिथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रामभरत पाठक सेवा निवृत, गरिमामय रूप से हुआ विदाई समारोह आयोजित
भिंड - संवाददाता
शा.मुडियाखेडा माध्यमिक विद्यालय में आज वरिष्ठ शिक्षक सम्माननीय रामभरत पाठक की सेवानिवृत्ति दिवस के अवसर पर न केवल पूरा गांव बल्कि आसपास के शिक्षकों का जन समूह उमड़ पड़ा। श्री पाठक को सम्मान स्वरूप सैकड़ों की संख्या में गिफ्ट उनके चाहने वालों ने भेंट किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश बाबू शर्मा के द्वारा के गई, विशिष्ठ अतिथि के रूप में केजी शर्मा बीइओ, वरिष्ठ विचारक व सेवानिवृत व्याख्याता आर एन तिवारी तिवारी, बिहारी बाल मंदिर के प्रबंधक राजेश शर्मा मंचासीन रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य पूरन सिंह चौहान, जिला क्रीणआ अधिकारी जीवन सिंह जादौन, एडीओ सत्यभान सिंह भदौरिया, समन्वयक संजीव दूरबार, सरपंच मुड़िया खेड़ा भारत सिंह जाटव, छत्रपाल सिंह जादौन, अरविंद सिंह भदौरिया, संजय राजावत, साक्षरता प्रभारी विवेक शर्मा, रमेश पाठक दतावली, प्राचार्य पोरासिया, शिवद्दत्त शर्मा पत्रकार आशीष महेरे, दीपक चौधरी, संजय पाठक, भाजपा के युवा नेता अतुल पाठक, पवन भदौरिया, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण, स्टाफ के लोग व स्कूल के बच्चे व ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता कवि सुनील त्रिपाठी निराला के द्वारा किया गया।
: भाजपा के होर्डिंग्स से फिर गायब हुए“महाराज”,कांग्रेस ने ली चुटकी ' घर के रहे न घाट के,
Wed, Jun 28, 2023
भाजपा में गुटबाजी के स्वर उभरते हुए दिखाई दिए भिंड में विधायक संजीव सिंह कुशवाहा के बंदरों से नरेंद्र सिंह तोमर और सिंधिया गायब, मेहगांव में राकेश शुक्ला की तस्वीरें नहीं
,
अध्यक्ष बोले ऑल इज वेल
भिण्ड - संवाददाता
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के एक दिवसीय भिण्ड दौरे पर उनके स्वागत में क्षेत्रीय विधायक और उनके समर्थकों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर के पोस्टर गायब मिले। जिस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा कांग्रेस के प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ने निशाना साधते हुए कहा भाजपा की गुटबाजी लगातर सड़को पर दिखाई दे रही है।भिण्ड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर सदर विधायक द्वारा लगाए गए स्वागत होर्डिंग से केंद्रीय मंत्री द्वय सिंधिया,और तोमर के फोटो गायब, शिवराज सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब फाइनल रिजल्ट आगामी विधासनसभा चुनाव में नवंबर में जनता देने वाली है। कांग्रेस नेता ने कहा महाराज साहब सम्मान लेने भाजपा में गए थे। लेकिन सम्मान तो मिला नही बल्कि उनके ही ग्रह क्षेत्र ग्वालियर चंबल में ही उनके फोटो गायब है, बेचारे श्रीमंत अपमान का घूंट पीकर चुप है, आजकल उनके ऊपर एक कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है
"गए दिना चौधराहट के, घर के रहे न घाट के"
कांग्रेस प्रवक्ता श्री भारद्वाज ने कहा प्रदेश में तीन भाजपा है एक शिवराज भाजपा,एक महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा । अंदर में जब हमने भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है हमारी पार्टी में ऑल इज वेल है।
तोमर का पोस्टर क्या पूर्व विधायक की वजह से गायब है.?
कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जिला मुख्यालय पर भी भाजपा कई गुटो में बटी नजर आ रही है उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से पूछा आप बताए क्या केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का पोस्टर इसलिए तो गायब नही है क्योंकि उनके समर्थक एक पूर्व विधायक है? शायद पूर्व और वर्तमान में टिकट की नूरा कुश्ती ने श्री तोमर के पोस्टर को अपने झमेले में ले लिया हो।
: विधानसभा चुनाव की आहट - एमपी यूपी की पुलिस की संयुक्त बैठक
Tue, Jun 27, 2023
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला भिण्ड की सीमा से लगे राज्य उoप्रo के इटावा जिला के साथ पुलिस एवं प्रशासन की बॉर्डर मीटिंग हुयी सम्पन्न
भिण्ड - संवाददाता
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला भिण्ड की सीमा से लगे उ०प्र० राज्य के इटावा जिले के पुलिस व सामान्य प्रशासन एवं जिला भिण्ड के सामान्य प्रशासन व पुलिस की संयुक्त बॉर्डर मीटिंग जिला इटावा उoप्रo मे सम्पन्न हुयी जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को निर्विघ्न व शन्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने के लिये कार्य योजना बनाई गयी व साथ ही दोनो जिलो के अपराधियों, वारण्टियों एवं चुनाव प्रभावित कर सकने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारियाँ साझा की गयी तथा दोनो जिलों के अन्तर्राज्यीय सीमा पर चेकिंग नाके आदि स्थापित करने के सम्बन्ध मे भी परिचर्चा कर योजना बनायी गयी।
उक्त बॉर्डर मीटिंग मे जिला भिण्ड से कलेक्टर महोदय सतीश कुमार एस. एडीएम भिण्ड जे०पी सैयांम व पुलिस प्रशासन से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अति०पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द्र शाह, अनुविभागीय अधिकारी अटेर दिनेश बैस एवं थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी नयागाँव उ0नि0 आलोक तोमर थाना प्रभारी फूप निरीक्षक प्रमोद साहू, थाना प्रभारी सुरपुरा उ0नि० अमित सिकरवार तथा जिला इटावा डीएम अवनीश कुमार राय. एसएसपी इटावा संजय कुमार बर्मा, एसपी सिटी श्री कपिलदेव, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिहं, सीओ चकरनगर, राकेश वशिष्ट, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान, थाना प्रभारी सहसौ राजीव कुमार, थाना प्रभारी विठौली बृजेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बडपुरा अमित मिश्रा, थाना प्रभारी पछायगॉव अनुभव चौधरी, एसडीएम चकरनगर मलखान सिहं उपस्थित रहे।