: शासकीय योजनाओं का हो सफल क्रियान्वयन कोई भी माफिया पनपने न पाए मुख्यमंत्री
Sun, Apr 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली जिला अधिकारियों की बैठक में दिये कई निर्देश
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में शासन की योजनाओं जैसे राशन वितरण, पीएम आवास ,मनरेगा,अमृत तालाब,लाड़ली लक्ष्मी,आंगनवाड़ी अडॉप्शन,कन्या विवाह योजना,अपने गांव-अपने शहर के गौरव दिवस के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया की जिले में शासन की योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो,जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आये और उनके जीवन स्तर में वृद्धि हो।साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया की माफिया के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहे,किसी भी प्रकार के माफिया को जिले में पनपने नही देना है। इस अवसर पर सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया प्रभारी चंबल कमिश्नर आशीष सक्सेना एडीजी राजेश चावला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एस पी शैलेंद्र सिंह चौहान जिला पंचायत सीईओ जेके जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
धाम परिसर में लगाया पौधा गौशाला का किया लोकार्पण
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्नी साधना सिंह के साथ रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज के निर्देशन में परिसर में एक पौधा भी लगाया जैसा कि मुख्य्मंत्री श्री चौहान हर रोज एक पौधा लगाते हैं। साथ एक विशाल गौशाला भवन का लोकार्पण भी किया । मुख्यमंत्री के साथ आवास एवं विकास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया पूर्व विधायक रसाल सिंह , नरेंद्र सिंह कुशवाह, मुन्ना खेरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, लहार के भाजपा नेता अमरीश शर्मा,रोमश महंत व चित्रा त्रिपाठी सहित नेतागण व गणमान्य जन मौजूद रहे
: मुख्य्मंत्री ने सपत्नीक किया रावतपुरा में हनुमत पूजन...
Sat, Apr 16, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान रावतपुरा में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा अर्चना कार्यक्रम हुए शामिल
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिण्ड जिले की तहसील लहार स्थित रावतपुरा धाम में संत रविशंकर महाराज द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा अर्चना कार्यक्रम में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सम्मलित होकर सुंदरकांड का पाठ एवं हवन किया। उन्होंने श्री रावतपुरा सरकार के दर्शन कर बल बुद्धि और विद्या प्राप्त करने की प्रेरणा देने वाले और हर तरह का क्लेश, विकार और संकट दूर करने वाले श्रीराम भक्त हनुमान जी से मध्य प्रदेश की समस्त जनता के लिए सुख,शांति एवं समृद्धि प्रदान करने प्रार्थना की । इस दौरान सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ,नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया,भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय, म.प्र. खाद बीज निगम उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह,एडीजी राजेश चावला ,कमिशनर आशीष सक्सेना,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,पुलिस अधीक्षक श्शैलेंद्र सिंह चौहान,एडीएम प्रवीण फूलपगारें,सीईओ जिला पंचायत जेके जैन,एएसपी कमलेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
: पटवारी के 3000 नए पदों पर होंगी भर्तियां, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला
Wed, Apr 13, 2022
राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक और नवाचार, अब नगरीय क्षेत्रों में नियुक्ति होंगे "नगर सर्वेक्षक"
भोपाल
- ब्यूरो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राजस्व विभाग से जुड़ा एक अहम फैसला हुआ है। प्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पटवारियों के कुल स्वीकृत पद 19 हजार 20 हैं। बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए पटवारियों के 5204 नए पद और बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था, जिस पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट ने 3000 पटवारियों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। श्री राजपूत ने बताया कि शासन के नियमों के अनुरूप पटवारियों की भर्ती जल्द की जाएगी। राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सभालने के बाद से जनता को राहत प्रदान करने के लिए लगातार नवाचार करने वाले प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अब एक और नवाचार करने जा रहे हैं। आम लोगों को निश्चित समय में अच्छी सेवा देने के लिए, नगरीय क्षेत्र में लैंड रिकॉर्ड के आधुनिकीकरण कार्य तथा भू प्रबंधन के लिए नगर सर्वेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि नगरीय क्षेत्र को सेक्टर में बांट कर 2020 की जनसंख्या के मान से 50 हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर बनाया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक नगर सर्वेक्षक नियुक्ति किया जाएगा। नगर सर्वेक्षक वरिष्ठ पटवारी ही होगा जो नगरीय क्षेत्र में भूमि अभिलेख अपडेट करने, भूमि के प्रबंधन, नक्शा निर्माण एवं भूमि सर्वे इत्यादि कार्य करेगा। श्री राजपूत ने बताया कि नगरीय निकायों में 988 नगर सर्वेक्षक (वरिष्ठ पटवारी) नियुक्ति किये जायेंगे।
तहसील मुख्यालय पर पदस्थ होंगे वर्क लोड पटवारी :
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में पटवारी लैण्ड रिकॉर्ड के मूल्य कार्य के अलावा न्यायालयीन प्रतिवेदन, नामांतरण-बंटवारा रिपोर्ट, गिरदावरी फसल बीमा, उपार्जन, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल जांच, कृषि गणना, ऋण वसूली में सहयोग जैसे अन्य कार्य भी करते हैं। श्री राजपूत ने बताया कि लैण्ड रिकॉर्ड के मूल कार्य के अलावा अन्य कार्य करने से पटवारियों पर कार्यभार बढ़ा है। इसलिए प्रदेश में तहसील मुख्यालय स्तर पर 428 वर्कलोड पटवारी पदस्थ किए जाएंगे। श्री राजपूत ने बताया कि पटवारी को लैण्ड रिकॉर्ड के कार्य का अनुभव होता है इसलिए एक पटवारी वर्कलोड पटवारी के रूप में तहसील मुख्यालय पर पदस्थ रहेगा, जो राजस्व बैठक के आयोजन राजस्व निर्देशों का पालन एवं सौंपे गए अन्य लैण्ड रिकॉर्ड के कार्य करेगा।
प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैला रहा विपक्ष :
प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा है। उन्होंने जो ट्वीट किया है उसमें मध्यप्रदेश के किसी भी स्थान का फोटो नहीं है, वह मध्यप्रदेश के बाहर की पोस्ट डाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है। श्री राजपूत ने कहा कि हम सब देख रहे हैं कि मध्यप्रदेश में विपक्ष जो स्थिति निर्मित कर रहा है, वह ठीक नहीं है। आपस में कटुता फैलाने का काम विपक्ष कर रहा है। आपस में धर्म जाति के नाम पर भड़काने का काम विपक्ष कर रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि खासतौर पर खरगोन के मामले में हमने देखा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं या धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि इस तरह अनर्गल ट्वीट करने से राज्य में धार्मिक उन्माद फैल रहा है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।