: भिंड में खेलों की अलख जगाने वाले हरवीर सिंह यादव का निधन
Wed, Jan 29, 2025
सैकड़ों गणमान्य जनों ने दी अंतिम विदाई, धर्मपुरी मुक्तिधाम ने हुए पंचतत्व में विलीन, ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण गोपाल यादव ने दी मुखाग्नि
गणमान्यजन बोले : भिंड खेल जगत के एक युग का अंत, खेलों की अलख जगाने के लिए सदैव याद किए जाएंगे पूर्व प्राचार्य हरवीर सिंह यादव
भिण्ड - संवाददाता
खेलो का अलख जगाने वाले,राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और एथलेटिक्स मध्यभारत प्रांत के चैंपियन व पूर्व प्राचार्य श्री हरवीर सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञातव्य है कि भिंड में एथलेटिक्स खेलों के पुरोधा हरवीर सिंह यादव को कहा जाता है उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युवाओं को प्रेरित किया जो आज अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही विवेक उच्च कोटि के समाज से भी और सहज सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति भी थे उनके निधन पर शहर के सामाजिक संगठनों राजनीतिक दालों सहित नगर वासियों ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है शोक संतृप्त परिवार में उनके पुत्र कृष्णगोपाल यादव, राधेगोपाल यादव,हितगोपाल यादव,बृजगोपाल यादव, सहित समस्त परिवार है। 92 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया ज्ञातव्य है कि वह पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे 2 वर्ष पूर्व एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था तब से निरंतर वह अस्वस्थ्य थे। श्रद्धांजलि देने वालों में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया समाजसेवी गगन शर्मा समाजसेवी जयदीप राजावत प्रवेंद्र शर्मा भूरे यादव आलोक देपुरिया नितेश जैन पिंकू शर्मा गणेश भारद्वाज राहुल मिश्रा अशोक तोमर अनिल शर्मा सहित उनके समस्त स्कूल का स्टाफ नगर वासी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हैं।
: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में नवनीत ने जीता सिल्वर मेडल
Sat, Jan 25, 2025
भोपाल में चल रही
दिग्विजय सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन
भिंड - संवाददाता
सुनार पुरा मेहगांव (भिंड) के निवासी नवनीत सिंह भदौरिया ने भोपाल में स्थित शूटिंग अकादमी में चल रही दिग्विजय सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
यह जानकारी नवनीत को प्रेरित करने वाले किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक राधे गोपाल यादव के द्वारा दी गई, उन्होंने बताया दिनांक 21 जनवरी से 30 जनवरी तक भोपाल खेल अकादमी में चलने वाली दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग स्पर्धा मे देश के कई जाने-माने निशाने बाज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हे। शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में नवनीत सिंह भदौरिया पुत्र राजेश सिंह ने हवा में उड़ते हुए लक्ष्य को भेद करके मध्य प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल लिया, ज्ञात हो शूटिंग का प्रशिक्षण नवनीत खेल अकादमी भोपाल में रहकर के अपने कोच. इंद्रजीत सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में ले रहे हैं।
कम उम्र में अपनी क्षमताओं को विकसित करके वह अपने परिवार भिंड के स्थानीय दिशा निर्देशक और पूरे मध्यप्रदेश का मान बड़ा रहे हैं।
उनकी इस सफलता पर राधे गोपाल यादव, भूपेंद्र सिंह कुशवाह, राघवेंद्र भदौरिया, मुनेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ योगेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, शिव प्रताप सिंह भदौरिया, ताऊ इंद्रेश सिंह सहित कई शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।
: इस चंबल किनारे वाले युवा ने कविता में किया मध्यप्रदेश का नाम रोशन...
Wed, Jan 15, 2025
28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संजय दत्त शर्मा ने युवा उत्सव में प्राप्त किया समूचे भारत में तृतीय स्थान, राष्ट्रीय विजेताओं की सूची में सभी विधाओं में मध्य प्रदेश से एकमात्र विजेता रहे संजय दत्त , भारत मंडपम में गूंजा नाम
https://youtube.com/shorts/L6NKpgLluNQ?si=MJLcHL_KE_AZX6zk
भिण्ड - संवाददाता
भारत में सबसे बड़े युवा उत्सव जिसे युवा महोत्सव के नाम से जाना जा रहा है , उसमें मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के भिंड के samnna अटेर फूप में रहने वाले संजय दत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल करके राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में सहभागिता की और राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करके मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है । अलग अलग 8 विधाओं में भारत के हर राज्य से 30 युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया था , जिसमें मध्य प्रदेश से सिर्फ संजय दत्त शर्मा ने कविता लेखन में विजेता सूची में अपना स्थान बनाकर मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है । संजय ने कहा कि मध्य भारत और चंबल के पानी में साहित्य रचना की कलकल ध्वनि गूंजती है । संजय ने कहा कि भारत मंडपम जैसे भव्य सभागार में अपना नाम सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई । परिणाम घोषणा के समय आयोजित सत्र के मुख्य अतिथि क्रिकेट कोच जॉन्टी रोड्स थे । संजय ने कहा कि स्वयं पर आत्मविश्वास हमें जरूर सफलता की ओर ले जाएगा । राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक विधा में प्रतियोगिता जीतकर संजय हिंदी साहित्य में और भी उपलब्धियां प्राप्त करना चाहते हैं और हिंदी साहित्य के अध्ययन को जारी रखना चाहते हैं । संजय की इस सफलता पर संजय के गुरुजनों ने और स्थानीय लीडर्स ने यंग लीडर संजय को शुभकामनाएं दीं । 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को यंग लीडर्स नाम दिया गया है ।