आयुक्त चम्बल संभाग के मुख्य आतिथ्य में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान : बाबा जनक राम सेवा ट्रस्ट करेगा स्वास्थ्य संवाद और विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

भिंड : दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं में जिले की प्राविण्य सूची में आने वाले विद्यार्थी आगामी 12 अगस्त को सम्मानित होंगे। बाबा जनकराम ट्रस्ट ने बताया कि आयुक्त चम्बल संभाग सुरेश कुमार समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे.

भिंड जिले की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाये टॉपर्स को नगद छात्रवृति दी जाती है. विगत पाँच वर्षों में सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को पाँच लाख से ज्यादा धनराशि दी जा चुकी है.

यह समारोह होटल किंग्स इंपीरियल में शाम सात बजे होगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवचरण उपाध्याय ने बताया कि इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संपादक स्व बाबा जनकराम जी की सुपुत्री श्रीमती सुमित्रा तिवारी, नर्मदापुरम से विशेष रूप से आ रहीं हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें