मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन : स्वास्थ्य संवाद से निकली भिंड में आरोग्य धाम बनाने की बात

भिंड - संवाददाता

शहर के किंग्स इंपीरियल होटल में बुधवार, 12 अगस्त को ‘शिक्षित भिंड–स्वस्थ्य भिंड’ कार्यक्रम के तहत मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत से तैयारी करने का संदेश दिया।

बाबा जनकराम ट्रस्ट द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की जिला एवं प्रदेश स्तरीय मेरिट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को करीब 1.50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति नगद वितरित की गई। योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 1,100, 800 और 500 रुपये प्रतिमाह, एक वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाती है।

ट्रस्ट की यह छात्रवृत्ति योजना इस वर्ष अपने पांचवें वर्ष में पहुंच गई है। अब तक योजना के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से प्रोत्साहन देकर प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि चंबल आयुक्त सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप जो बनना चाहते हैं, उसकी तैयारी करो। हो सकता है वो आप न बन पाएं, लेकिन सफल जरूर होंगे, यह निश्चित है।” उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व आयुक्त राजीव शर्मा ने छात्रवृत्ति योजना के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका प्रभाव विद्यार्थियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्हें कक्षा 10वीं में छात्रवृत्ति मिली थी और अब कक्षा 12वीं में भी वे छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में राजीव शर्मा, सुमित्रा तिवारी सहित, जिले के प्रमुख डॉक्टर्स अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मंच का संचालन प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के संभागीय अध्यक्ष अवधेश शर्मा और प्रसिद्ध पर्यावरणविद मनोज जैन  ने किया। अंत में ट्रस्ट के सचिव चंद्रशेखर पचौरी ने आभार व्यक्त किया।

डॉक्टर्स ने रखे विचार

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संवाद में पूर्व जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद सक्सेना, डॉ राधेश्याम शर्मा, डॉ राकेश शर्मा, डॉ हिमांशु बंसल एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह परिहार ने भी अपने विचार रखें।

भिंड में भी आरोग्यधाम बनाने की पहल

ग्वालियर की तर्ज पर भिंड में भी आरोग्यधाम बनाने की दिशा में चिकित्सकों ने विचार रखे और इसकी जिम्मेदारी समाजसेवी राम हरि पांडे के कंधों पर रखी श्री पांडे ने जब इस हेतु जमीन उपलब्ध कराए जाने की बात कही तो चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने जल्द प्रस्ताव भिजवाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि ग्वालियर के आरोग्यधाम के लिए जगह भी उन्हीं के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें