: भिंड के दिलीप बौद्ध बने बसपा के केंद्रीय कॉर्डिनेटर, मध्यप्रदेश प्रभारी भी बनाया
Fri, Jan 31, 2025
बहुजन समाज पार्टी केंद्रीय कॉर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश प्रभारी बनकर 3 को आयेंगे भिंड, होगा भव्य स्वागत
भिंड बसपा नेता को बहुजन समाज पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब ग्वालियर चंबल सहित प्रदेश में मजबूत होगी बसपा
भिंड - संवाददाता
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में बहन कु. मायावती द्वारा युवा नेता मा. एड दिलीप बौद्ध को बहुजन समाज पार्टी का केंद्रीय कॉर्डिंनेटर व मध्यप्रदेश प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय कॉर्डिनेटर और मध्यप्रदेश प्रभारी जाने के बाद 3 फरवरी 2025 को बसपा नेता दिलीप बौद्ध का अपनी मातृभूमि पर आगमन हो रहा है। बड़ी संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता जिले भर में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि सभी बसपा कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ श्री बौद्ध को रिसीव करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रज्ञा बुद्ध विहार अम्बेडकर नगर भिंड में महापुरुषों के आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे। जहाँ सभी पार्टी के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, शुभ चिंतक उपस्थिति रहेंगे। बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह के द्वारा नगर के प्रवेश स्थल दबोहा पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि बसपा ने इस बार एक जमीनी छोटे से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने काम करने वाले एक युवा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे बसपा का प्रदेश सहित ग्वालियर चंबल में जनाधार बढ़ने की संभावना बलबती होगी।
: कांग्रेस को शिकस्त देने लिए विजयपुर में भाजपा ने प्रचार अभियान तेज किया...
Thu, Nov 7, 2024
मंत्री राकेश शुक्ला और उनकी पलटन ने संभाला थल मोर्चा….
.
आदिवासी,युवा वर्ग के बाद ब्राह्मण बेल्ट में घुसी राकेश शुक्ला और उनकी पलटन…….
शुक्ला की रणनीति से कांग्रेसी नेताओं में मचा कोहराम……..
श्योपुर
-
संवाददाता
मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों पर हो रहे उपचुनाव कि मतदान तारीख का काउंटडाउन शुरू हो गया है, मतदान 13 नवंबर को होना है यानि कि मतदान होने में 6 दिन ओर शेष हैं। विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में महाकाल की नगरी के सेवक और प्रदेश के "सरकार", संगठन के "सुप्रीमो" और "मामा"की ख्याति लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज के साथ ग्वालियर चंबल इलाके में "अजातशत्रु" नरेंद्र सिंह के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता राकेश शुक्ला "चुनावी बार" में अपनी-अपनी "चेक पोस्ट" पर अपनी "पलटनों" के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
भाजपा की इसी पलटन(थल )के कमांडर ऑफिसर राकेश शुक्ला अपनी चेक पोस्ट पर अपने दायित्व के साथ कांग्रेस की पलटन में सेंधमारी की व्यूह रचना लिए जनता के बीच मन में "घुसपैठ" कर रहे हैं।राकेश शुक्ला और उनकी पलटन ने विरोधी कांग्रेसी पलटन में "कोहराम"मचा रखा है।
राकेश शुक्ला ने पहले आदिवासी बाहुल्य इलाकों में घुसपैठ करते हुए आदिवासी लोगों के बीच "राम"के लिए कमल की छाप छोड़ी है तो दूसरा अहम वर्ग युवाओं के बीच चाय पर चर्चा आदि संवाद कर युवाओं को भाजपा की तरफ मोड़ने का "काम" किया है। तो वही मंत्री राकेश शुक्ला और उनकी पलटन ने जातिगत समीकरणों को साधने की शुरुआत ब्राह्मण वर्ग से शुरू कर दी है।
विजयपुर के उपचुनाव में जहा वायु मार्ग से प्रदेश के सरकार, संगठन के सुप्रीमो और पार्टी के दिग्गज नेता "वायु सेना" का काम कर रहे हैं तो राकेश शुक्ला जमीन पर रहकर "थल सेना" का काम कर रहे हैं। बीते बुधवार विजयपुर में वायु मार्ग से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयपुर की धरती पर विकास की बात करते हुए बमबारी की तो वही शाम को विजयपुर में मंत्री राकेश शुक्ला और उनकी पलटन के नेतृत्व में ब्राह्मण वर्ग के वोटरों को साधते हुए मंच से जोरदार फायरिंग की।ब्राह्मण वर्ग के वोटरों को साधते हुए बंकर फायरिंग में कांग्रेस पार्टी की पलटन के अंदर भगदड़ मच रही है।
विजयपुर विधानसभा में 2 लाख 40 हजार मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें लगभग 20 हजार ब्राह्मण वर्ग के मतदाता हैं जो परिणाम को प्रभावित करते हैं। ऐसे में पंडित राकेश शुक्ला और उनकी पलटन को ब्राह्मण वर्ग के लोगों को एकजुट कर भाजपा के कमल के प्रति जो "टॉक्स"दिया था।उसमें भाजपा कुछ हद तक सफल हो रही है। ब्राह्मण वर्ग में कितनी सेंधमारी हुई। यह तो 23 नवंबर को पता चलेगा लेकिन यहा एक बात मौजूँ है कि पिछली बार हुए लोकसभा चुनावो के पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश के कद्दावर नेता राकेश शुक्ला को ग्वालियर चंबल इलाके की लोकसभा सीटों पर पार्टी के प्रति ब्राह्मण वोटरों को साधने का जो मिशन दिया गया था। वह काफी हद तक लोकसभा चुनाव के परिणामो में देखने को मिला था। ग्वालियर ग्वालियर चंबल संभाग की सभी सीटों पर ब्राह्मण वोटरों की बदौलत मिशन मोदी कामयाब हुआ था।अब एक बार फिर पार्टी हाई कमान ने मंत्री राकेश शुक्ला पर भरोसा करते हुए ब्राह्मण वर्ग को साधने का दायित्व दिया है। बुधवार की शाम विजयपुर में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में प्रदेश के पार्टी सुप्रीमो विष्णु दत्त शर्मा और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के साथ ब्राह्मण बेल्ट के प्रमुख कर्ताधर्ता मंच पर एकजुट हुए। नेताओं का संबोधन भी हुआ। फोटो सेशन भी हुआ लेकिन संबोधन और फोटो सेशन के बीच जो व्यक्ति "सूत्रधार" की भूमिका में नजर आया वह कोई और शख्स नहीं था।वो था राकेश शुक्ला। वैसे भी भाजपा में रणनीतिकार हमेशा परिदृश्य से "ओझल" रहता है लेकिन यदा- कदा झलक दिख ही जाती है ।जिसे हम नहीं कह रहे मंच पर खींचा गया फोटो कह रहा है। एक ओर फोटो में बीडी शर्मा का संबोधन हो रहा है।जिसमें ब्राह्मण समाज की आन बान शान लिए साफा पहने विष्णु दत्त शर्मा माइक की कमान संभाले हुए हैं। तो मंत्री राकेश शुक्ला बिना साफा के भी अपनी "रणनीति" बनाने में भाजपा के "राम" के साथ "मशगूल" है।
: विजयपुर उपचुनाव : चुनाव चाय और चश्मा
Tue, Nov 5, 2024
मंत्री जी की चाय की चुस्कियां और सादगी बनी विजयपुर के चुनाव में चर्चा का विषय….
https://youtu.be/0W7RXVHKTds?si=x39Wp5W_dPILHIIk
वीडियो भी देखें....
श्योपुर
- संवाददाता
मध्यप्रदेश के चंबल इलाके की विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव जोर पकड़ता जा रहा है इस विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। पूरी विधानसभा में जहा भाजपा ने अपनी चुनावी शतरंज बिछा दी है तो प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता राकेश शुक्ला ने चुनावी चौसर के बीच जनता के मन में "राम" के लिए कमल खिलाने और सामाजिक समरसता के साथ प्रचार का "अनूठा तरीका" तैयार किया है।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गांवो में उनकी आध्यात्मिक सत्संग के साथ लोगों के साथ जीमने की न्योता पद्धति मतदाताओं के मनों में कमल के प्रति लगाव बढ़ा रही है। तो शहरी क्षेत्र विजयपुर में ठेले पर "चाय की चुस्कियां" चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मंत्री राकेश शुक्ला बीते 7 दिनों में चार दर्जन से ज्यादा आदिवासी गांवो में जनमानस के बीच "कमल की पैठ" बनाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं तो वही शहरी क्षेत्र के युवा तपके के बीच कमल को सिरमौर करके भाजपा के राम की जीत के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
विजयपुर कस्बे में "चाय की चुस्कियो" के बीच शिव से चर्चा की तो शिवकुमार यादव कहते हैं कि हम तो बाजार में गांव से खरीददारी करने आए थे। ऐसे में चाय के ठेले पर हम पहुंचे। तो हमें चाय की तलब पर चाय का आर्डर दिया। तभी पीछे से कंधे पर एक हाथ आता है और मीठी आवाज में स्वर गूंजता है "भैया चाय हमारे साथ भी पी लो"। हमने पलट कर देखा तो कुर्ते पजामे के ऊपर जैकेट पहने, भाजपा का गमछा डालें जिस व्यक्ति की आवाज थी। हमने उनसे पूछा आप क्यों चाय पिला रहे तो उन्होंने जवाब दिया हम आपके ही बीच के हैं, इसी इलाके के हैं। आप हमारे भाई हो, तो हमें आपके साथ चाय पीना है। हमसे भी रहा नहीं गया तो हम ने पूछ लिया आप कौन है? तो उन्होंने बड़ी सादगी के साथ जवाब दिया मैं राकेश शुक्ला हूं। सरकार में मंत्री हूं। मुझे लगा ही नहीं कि कोई मंत्री मुझे इस तरीके से चाय का निमंत्रण देगा। मुझे अच्छा लगा।
यादव यह भी बताते हैं कि चुनावी माहौल में तो प्रचार -प्रसार होता है। लोग आते हैं, जाते हैं लेकिन इतनी सादगी पूर्ण तरीके से मंत्री को जनता के बीच देखकर अच्छा लग रहा है। वोट तो हम किसको देंगे? यह तो गुप्त मतदान है। लेकिन मंत्री जी की बातों से हमें लगा कि हमारे बीच का कोई व्यक्ति ही हमारी पूछ परख सालों बाद कर रहा है।