: मुख्य्मंत्री ने सपत्नीक किया रावतपुरा में हनुमत पूजन...
Sat, Apr 16, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान रावतपुरा में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा अर्चना कार्यक्रम हुए शामिल
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिण्ड जिले की तहसील लहार स्थित रावतपुरा धाम में संत रविशंकर महाराज द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा अर्चना कार्यक्रम में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सम्मलित होकर सुंदरकांड का पाठ एवं हवन किया। उन्होंने श्री रावतपुरा सरकार के दर्शन कर बल बुद्धि और विद्या प्राप्त करने की प्रेरणा देने वाले और हर तरह का क्लेश, विकार और संकट दूर करने वाले श्रीराम भक्त हनुमान जी से मध्य प्रदेश की समस्त जनता के लिए सुख,शांति एवं समृद्धि प्रदान करने प्रार्थना की । इस दौरान सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ,नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया,भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय, म.प्र. खाद बीज निगम उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह,एडीजी राजेश चावला ,कमिशनर आशीष सक्सेना,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,पुलिस अधीक्षक श्शैलेंद्र सिंह चौहान,एडीएम प्रवीण फूलपगारें,सीईओ जिला पंचायत जेके जैन,एएसपी कमलेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
: नेताओं- अधिकारियों व सामाजिक जनों ने क्रिकेट खेल कर दिया स्वच्छता का संदेश...
Sun, Mar 13, 2022
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
भिंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन एवं नगर पालिका भिंड के सौजन्य से राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आज जिला प्रशासन एकादश एवं मिशन स्वच्छ भिंड एकादश टीमों के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसीए के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने की मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह रहे। कार्यक्रम में जिलाधीश डॉ सतीश कुमार एस पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान बीडीसीए के सचिव दिनेश चतुर्वेदी संजय दैपुरिया आदि गणमान्य जन मुख्य रूप से मंचासीन रहे।
1515 ओवर के बीच स्वच्छता संदेश क्रिकेट मैच बॉस मिशन स्वच्छ भिंड की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निश्चय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन एकादश की टीम ने 15 ओवर में कुल 109 रन जोड़े जिसमें सर्वाधिक 31 बॉल पर 40 रन पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बनाए मिशन स्वच्छ भिंड की ओर से दो विकेट चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, एक - एक विकेट गणेश भारद्वाज व रक्षपाल सिंह कुशवाह के द्वारा लिया गया है। जवाबी पारी खेलते हुए मिशन स्वच्छ भिंड में अंतिम ओवर में 2 बॉल शेष रहते विजई आंकड़े को छू लिया। मिशन स्वच्छ भिंड की ओर से सर्वाधिक 30 रन कप्तान डॉ शैलेंद्र सिंह परिहार के द्वारा बनाए गए। जिला प्रशासन एकादश की ओर से बादाम सिंह ने 3 , गौरव व अनूप ने 2- 2 व ट्राफिक इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने 1 विकेट हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार 1 विकेट से मिशन स्वच्छ भिंड की टीम विजई घोषित हुई। मैन ऑफ द मैच पुलिस कप्तान शैलेंद्र सिंह चौहान को दिया गया। इस मैच के अंपायर की भूमिका एसपी सिंह भदौरिया एवं मदन मिश्रा के द्वारा निभाई गई कॉमेंट्री सत्यभान सिंह भदौरिया, बॉबी शर्मा, गणेश भारद्वाज के द्वारा की गई।
क्रिकेट में उभरती हुई प्रतिभाओं का किया सम्मान
भिंड से निकलकर देश -प्रदेश में क्रिकेट के क्षेत्र में विभिन्न टीमों में सहभागिता कर रहे नवोदित क्रिकेटरों का इस अवसर पर सम्मान किया गया। जिसमें सुमित कुशवाहा, रामवीर सिंह गुर्जर, विष्णु भारद्वाज, अरुण सिंह भदोरिया, सक्षम पुरोहित, रोहित सिंह राजावत, आदर्श दुबे आदि, गोपाल भदौरिया व अभिषेक भदौरिया का सभी अतिथियों के द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखार रहे प्रशिक्षक रविशेखर कटारे व अमित सिंह भदौरिया को भी मंच से सम्मानित किया गया है।
: जब तमाशबीन बने राहगीर तो इस भाजपा नेता ने बचाई माँ - बेटे की जान
Sat, Feb 19, 2022
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
भारतीय जनता पार्टीके प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक मेहगांव मुकेश सिंह चतुर्वेदी लहार क्षेत्र की शादियों में सम्मलित होने लहार आ रहे थे। तभी महुआ मोड़ पर लहार के ही सचिन सोनी एवम उनकी माँ श्री मति भगवती सोनी किसी जानवर के टकराने से घायल हो गए थे। जो घायल होने के कारण सड़क पर तड़प रहे थे। बेटा ज्यादा घायल था तो माँ सड़क से गुजर रहे वाहन रोक रहीं थी लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नही रुक रहा था। तभी वहां से लहार में एक परवारिक शादी समारोह में सम्मिलित होने प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंह चतुर्वेदी गुजरे और अपनी गाड़ी रोककर घायल मां बेटे से बात की। तत्काल एम्बुलेंस को फोन लगाया पर एम्बुलेंस की देर देखकर स्वम् अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर सिविल अस्पताल लहार पहुँचे और खुद खड़े होकर सचिन और उनकी माँ का उपचार करवाया। इसके बाद जब तक कि उनके परिजन नहीं आये तब तक वहीं घायलों की देखरेख में कार्यकर्ताओं सहित खड़े रहे। ये देखकर वहां मौजूद लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकला कि नेता हो तो ऐसा। कुछ देर बाद जब घायलों के परिजन वहां पहुँचे तो सभी ने श्री चौधरी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया । इसके बाद भाजपा नेता मुकेश सिंह चतुर्वेदी सिविल अस्पताल से निकलकर शादियों में सम्मिलित होने पहुँचे ।
संवेदनशीलता और जनसहयोग हमारी पहली प्रार्थमिकता - चतुर्वेदी
घायल माँ बेटे का उपचार कराने के बाद श्री चतुर्वेदी ने कहा कि न केवल मानव बल्कि हर जीव जंतु के प्रति संवेदनशीलता हम सब की प्रार्थमिकता में होना चाहिए। जब हम ही जन सहयोग नहीं करेंगे तो हम नेता कहलाने योग्य ही नहीं होंगे।
अस्पताल में घायलों का उपचार कराते भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी