: 6 से 10 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ घोषित किया गया है मतदान : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Sat, May 25, 2024
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से मतगणना दिवस
पर
मतदान केदो पर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, कार्यकर्ताओं के नाम भेजी सार्वजनिक चिट्ठी
गणेश भारद्वाज - भिंडū
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना का कार्य 4 जून, 2024 (मंगलवार) को होना नियत है। लोकसभा चुनाव के मतदान के मतों का प्रतिशत चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया है, लेकिन बाद में 10-11 दिनों के बाद मतदान का प्रतिशत 6 से लेकर 10 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ घोषित किया गया है, जिसके कारण लगभग 1 करोड़ से भी अधिक मतों की संख्या बढ़ी हुई घोषित हुई है जिससे साफ है कि कहीं न कहीं मतदान के बाद मतों की संख्या में जरूर कुछ न कुछ अनियमितताएं प्रतीत हो रही है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतगणना के कार्य में बड़ी सतर्कता से कार्य करना है इसलिए आपसे अपेक्षा है कि आप अपने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे जिससे कि 4 जून को होने वाली मतगणना के परिणामों में किसी तरह की अनियमितताएं ना हो सके ।1. लोकसभा चुनाव में मतदान उपरांत प्रत्येक मतदान केन्द्र से मतदान अभिकर्ता को पीठासीन अधिकारी द्वारा फार्म 17 सी की प्रति दी गई है जो आपके पास सुरक्षित होगी, उसमें इवीएम मशीन का नंबर, कुल मतों की संख्या एवं डाले गए मतों की संख्या आदि का सम्पूर्ण विवरण उल्लेखित रहता है। मतगणना हेतु नियुक्त किए जाने वाले मतगणना अभिकर्ता को आवश्यक रूप से फार्म 17सी की प्रति उपलब्ध कराई जावे जिससे कि वह मतगणना प्रारंभ होते समय इवीएम मशीन के विवरण के साथ मिलान कर सके ।2. मतगणना कार्य हेतु कुशल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही तैनात किया जावे जिससे कि मतगणना की बारीकियों को समझकर वे मतगणना कार्य को पूर्ण करा सके ।3. मतगणना अभिकर्ताओं को सलाह दी जावे कि वह सुनिश्चित कर ले कि मतगणना स्थल पर मतगणना प्रारंभ होने के पूर्व प्रातः 7 बजे तक आवश्यक रूप से मतगणना स्थल पर पहुंच जावे एवं मतगणना का कार्य प्रारंभ होने के पूर्व इवीएम एवं वीवीपेड के नंबरों की जांच आवश्यक रूप से कर ले।4. मतगणना स्थल पर ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैनात किया जावे जो कि मतगणना स्थल पर अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने तक उपस्थित रहे एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के कार्य को पूर्ण होने में सहयोग करें ।5. मतगणना दिनांक 4 जून, 2024 (मंगलवार) को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित रहेंगा जिसमें मैं स्वयं एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण भी उपस्थित रहेंगे तथा मतगणना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सूचित करें जिसका निराकरण करने की कार्यवाही की जावेगी।जीतू पटवारी के दामों पर चुनाव आयोग की नहीं आई कोई टिप्पणी ?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दावों में कितनी सच्चाई है अब इस बात की जांच चुनाव आयोग को करना है क्या चुनाव आयोग पर लगाया गया यह आरोप निराधार है या फिर इसमें कोई सच्चाई है अब तक चुनाव आयोग की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। चुनाव आयोग को अधिकारियों को यह बात स्पष्ट करना चाहिए कि जीतू पटवारी के आरोप निराधार हैं या उनमें कुछ दम है। हालांकि भाजपा प्रवक्ता जीतू पटवारी के दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
: मोदी सरकार पूरा कर रही है विकसित भारत का सपना : पाठक
Sat, Apr 13, 2024
ग्राम पंचायत मानपुरा में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित
भिंड - संवाददाता
लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मानपुरा के चंचल मैरिज गार्डन में किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता प्रभाकर सिंह बाराकलां द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है, वर्तमान में इसकी 65% आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है। युवाओं के पास राष्ट्र को बदलने की, उसे एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभारने के क्षमता होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के बीज बोए हैं, जिसे विकसित राष्ट्र रूपी वृक्ष बनाने के लिए हमें कुछ समय देना होगा।देश का युवा इस लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
एवं भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि प्रदेश में बहुत ही सकारात्मक माहौल है यह हमारे किए हुए कार्यों का ही नतीजा है जितना विकास बीजेपी ने कराया है उतना किसी भी पार्टी के नेतृत्व में नही हुआ हैं आज संपूर्ण विश्व में देश का नेतृत्व सम्मानित हो रहा है।राम मंदिर निर्माण,370 हटाना ,समान नागरिक संहिता कानून लागू होना यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सम्भव हुआ है।इस अवसर पर गब्बर सिंह,सुमेंद्र सिंह,प्रभाकर सिंह मानपुरा,मनीष सिंह,अजीत सिंह, संदीप सिंह,नागेंद्र सिंह,छोटे लाल सेंपुरा,मोनू शर्मा आदि युवाजन मौजूद रहे।
: भाजपा की अगली सरकार में लाडली बहना को मिलेंगे 3 हजार प्रतिमाह : डॉ रमेश दुबे
Sat, Jul 1, 2023
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 26 में मातृशक्ति के बीच किया जनसंपर्क
भिण्ड
- संवाददाता
समाज के हर अंतिम व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का वादा पूरा होगा,प्रदेश की सरकार की हर योजना का लाभ आपको दिलाने के लिए हम घर घर जायेगे।उक्त वक्तव्य महा जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य dr रमेश दुबे ने मात्र शक्ति के बीच कही ।अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 9 वर्ष की की उपलब्धियों को लेकर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश के सदस्य वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे ने शहर के सरोज नगर वार्ड क्रमांक 26 मैं पहुंचकर वार्ड वासियों के बीच चौपाल लगाकर योजनाओं को बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी योजना भाजपा सरकार में बनी हुई कांग्रेस की सरकारों में नहीं बनाई गई।
डॉ रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं बनाई प्रधानमंत्री आवास योजना महिलाओं के अनुसार को उज्जवला योजना ,किसान सम्मान निधि ऐसी अनेकों योजनाएं भारत सरकार द्वारा संचालित है वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लाडली बहना योजना बनाकर उनके खातों में ₹1000 प्रति माह की राशि पहुंचाने का काम किया है और यहां तक ही सीमित नहीं अब की बार ₹3000 प्रति माह भाजपा सरकार देगी यह योजना पूरे मध्यप्रदेश के हर समाज की मातृशक्ति को दी जाएगी।विरोधी पार्टी भ्रमित कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति योजना के फार्म भरा कर झूठ बोलकर महिलाओं से फार्म भरा रहे हैं आप इन से पूछिए कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी थी किसानों से कर्ज माफी के नाम पर फार्म भरे गए लेकिन आज तक किसी भी प्रकार का किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ युवाओं को रोजगार नहीं दिया , मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना के माध्यम से ₹51000 आज तक उनके खातों में नहीं डाली गई यह कांग्रेस सरकार मात्र युवाओं, गरीब मजदूर किसानों महिलाओं के वोट कबाड़ ने का षड्यंत्र रचा कर झूठ बोलने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं 2024 लोकसभा में हम प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं और सभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं आपके खाते में ₹3000 की राशि आ सके। उन्होंने कहा कि हमारी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है जो कहा वह शिवराज ने पूरा किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर दुबे ने वार्ड में पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनको पूर्ण रूप से अस्वस्थ करते हुए कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा जिनकी खातों में राशि नहीं आई है उनकी बात प्रशासन पर पहुचाएगे और जिन्होंने फार्म नही भरा उनके लिए अगली तारीख मिलेगी। फिर फार्म भरे जाएंगे आप सभी लोग फार्म भरे उन्होंने कहा जिनके पास खाद्यान्न की रसीद नहीं है उनकी भी पर्ची आएगी।
इस अवसर पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शिव कुमार राजौरिया ने कहा की भारत सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड योजना के माध्यम से 500000 तक का निशुल्क इलाज करने की व्यवस्था गरीबों के लिए उपलब्ध कराइए चाहे कोई भी समाज का हो उसको प्रदेश के हर अस्पताल में निशुल्क इलाज प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और भाजपा की सरकार विकास की दिशा में लगातार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है हमारे संगठन की विचारधारा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा से अंतिम तक योजनाओं का लाभ कांग्रेश के पास ना तो कोई नहीं है संगठन है और ना ही विजन है यह मात्र झूठ बोलकर आप सभी को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं इनके बातों में हमें नहीं आना और भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान कर फिर भाजपा की सरकार बनाकर आप अपनी योजना का लाभ प्राप्त करें।
महा जनसंपर्क अभियान में बड़ चढ़कर महिलाओं ने भाग लेकर संकल्प लिया कि हम सब मोदी और शिवराज सरकार के साथ हैं बाढ़ के प्रत्येक महिलाओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि अबकी बार भाजपा सरकार फिर आएगी 3000 लाडली बहना को लेकर आर्थिक राशि के रूम में हम सब संगठित होकर शिवराज को देंगे आशीर्वाद।
महा संपर्क अभियान में वार्ड वासियों ने भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे एवं डॉ शिव कुमार राजौरिया का पुष्पा हार पहना कर उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर लटूरी प्रसाद शर्मा,सनत कुमार शुक्ला, डॉक्टर डालचंद, सुखराम राठौर सुनील शर्मा चेतराम राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।