: भिंड की पांच विधानसभाओं में 6 महिलाओं सहित107 प्रत्याशी मैदान में...

Admin Fri, Nov 3, 2023

अटेर में सर्वाधिक 38,भिंड में 24, लहार, गोहद, मेहगांव में 15 -15 प्रत्याशी मैदान

6 महिलाएं भी चुनाव मैदान में, किसी बड़े दल से कोई महिला प्रत्याशी नहीं

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

भिण्ड जिले की पांच विधानसभाओं के निर्वाचन हेतु 107 प्रत्याशी चुनाव में अपने भाग्य को आजमाने का काम करेंगे। इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन हो चुके है। भिण्ड जिले की विधानसभा क्रमांक 9-अटेर से सर्वाधिक 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है इसके लिए तीन बैलट यूनिट का उपयोग होगा। भिण्ड विधानसभा में 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है इसमें दो बैलेट यूनिट मतदान में उपयोग होंगे। मेहगांव, गोहद और लहार में एक बैलेट यूनिट मतदान के दौरान उपयोग होंगे क्यों कि इन तीनों विधानसभाओं से 15- 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले में इस बार नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, सहकारिता एवम लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैंसला 17 नवंबर को मतदाता करेंगे। मेहगांव से विधायक व राज्य सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट कटने से वे चुनावी रेस से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

विधान सभा क्षेत्र 9-अटेर

अरविंद भदौरिया भारतीय जनता पार्टी

हरीशंकर फौजी बहुजन समाज पार्टी

हेमन्त सत्यदेव कटारे इंडियन नेशनल कॉग्रेस

ओम प्रकाश जरेहा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

पूजा हीरेन्द्र प्रताप (पुर) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

मुन्ना सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी

अनिल सिंह निर्दलीय

अभिषेक मिश्रा निर्दलीय

अरविन्द त्यागी निर्दलीय

अरूण कटारे निर्दलीय

अशोक सिंह निर्दलीय

आशाराम निर्दलीय

उमेश गर्ग निर्दलीय

केशव सिंह गुर्जर निर्दलीय

चंद्रवीर सिंह कुशवाह निर्दलीय

चंद्रप्रकाश वर्मा निर्दलीय

धर्मेनद्र तिवारी निर्दलीय

धर्मेन्द्र सिंह निर्दलीय

नरेन्द्र सिंह बंसल निर्दलीय

नवल सिंह निर्दलीय

पान सिंह निर्दलीय

पंकज शर्मा निर्दलीय

ब्रजेन्द्र सिंह निर्दलीय

महेश कुमार निर्दलीय

महेश सिंह यादव निर्दलीय

मीरादेवी निर्दलीय

रवि वघेल निर्दलीय

राजकिशोर शर्मा निर्दलीय

राजीव निर्दलीय

राधामोहन निर्दलीय

रामदास गुर्जर निर्दलीय

रामविलास निर्दलीय

राहुल शर्मा निर्दलीय

विजय सिंह कुशवाह निर्दलीय

विनोद कुमार जाटव निर्दलीय

श्सत्यप्रकाश पाठक निर्दलीय

सतेन्द्र सिंह भदौरिया (चचा) निर्दलीय

सुनील कुमार निर्दलीय


विधान सभा क्षेत्र 10-भिण्ड

नरेन्द्र सिंह कुश्वाह, भारतीय जनता पार्टी

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस

राहुल सिंह कुशवाह आम आदमी पार्टी

संजीव सिंह (संजू), बहुजन समाज पार्टी

बाबूराम जामौर आद समाज पार्टी (कांशीराम)

रविसेन जैन नेताजी, समाजवादी पार्टी*

श्रीमती रेखा मुन्ना शाक्य ऑल इंडिया फॉरवर्ड व्लाक

श्रीसुभाष चंद्र कोरकू

श्री जयप्रकाश जनता दल

श्री होशयार सिंह (शिवम चौधरी) समतामूलक समाज पार्टी

अनिल शर्मा निर्दलीय

अर्पण निर्दलीय

श्री करन सिंह राजावत निर्दलीय

श्री खेमसिंह निर्दलीय

गुडिया निर्दलीय

श्री दीप सिंह निर्दलीय

श्री नरेन्द्र सिंह निर्दलीय

श्री प्रदीप सिंह भदौरिया निर्दलीय,

श्री मनोज जैन निर्दलीय,

श्री ममता मिश्रा निर्दलीय,

एडवोकेट श्री महावीर सिंह कुशवाह निर्दलीय,

कु. रत्ना कुशवाह निर्दलीय,

एडवोकेट श्री राजेश रायपुरिया निर्दलीय,

डॉ. रामकुमार त्रिपाठी (सीटी) निर्दलीय,

श्री बीरेन्द्र वर्मा निर्दलीय


विधान सभा क्षेत्र 11-लहार

अंबश शर्मा (गुड्डू) भारतीय जनता पार्टी

डॉ. गोविन्द सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस

रसाल सिंह बहुजन समाज पार्टी

धर्मन्द्र सिंह जन अधिकार पार्टी

अभिलाख सिंह कुशवाह निर्दलीय

चंद्रशेखर द्विवेदी निर्दलीय

ओनकर सिंह निर्दलीय

नरेन्द्र सिंह राजावत निर्दलीय

श्री विनोद कुमार (पप्पू चाचा) निर्दलीय

जयेन्द्र सिंह निर्दलीय

संजीव आजाद निर्दलीय

अमरिश निर्दलीय

पवन कुमार निर्दलीय

रामकुमार सिंह निर्दलीय

रविकांत (दद्दू) निर्दलीय ।


विधान सभा क्षेत्र 12- मेंहगॉव

राकेश शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी

राजवीर बहुजन समाज पार्टी

राहुल सिंह भदौरिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस

सतेन्द्र भदौरिया (लवली) आम आदमी पार्टी

देव नागर (देवेन्द्र नागर) विकास इंडिया पार्टी

भूपेन्द्र कराना (गुर्जर) आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

एडवोकेट राकेश सिंह कौरव लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी श्री राजेश्वर सिंह जन अधिकार पार्टी

शिवप्रताप सिंह भदौरिया सपाक्स पार्टी

जय सिंह निर्दलीय

नरेश सिंह निर्दलीय

मनीष अग्रवाल निर्दलीय

रोहित ओझा निर्दलीय

सतेन्द्र सिंह निर्दलीय

सीताराम निर्दलीय ।


विधान सभा क्षेत्र 13-गोहद (अ.जा.)

केशव देसाई, इंडियन नेशनल कांग्रेस,

यशवन्त पटवारी, आम आदमी पार्टी,

लाल सिंह आर्य, भारतीय जनता पार्टी,

सुरेश सिंह सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी,

अनिल गर्ग, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया,

अनीता कमल नागर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम),

डॉ. मोहनलाल माहौर समाजवादी पार्टी

सोनू सेवरिया जयप्रकाश जनतादल

अनिल कुमार निर्दलीय

अंशुल बंसल निर्दलीय

श्री कल्यान सिंह निर्दलीय

जी.पी. खन्ना निर्दलीय

श्री नारायण भारती निर्दलीय

श्री राजकुमार निर्दलीय

श्री संजय जाटव निर्दलीय ।

अधिकांश निर्दलीय बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों के समर्थक!

जिले की पांचो विधानसभा में से कुल 107 प्रत्याशियों में से 82 प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है सूत्रों की माने तो इन प्रत्याशियों में से 90 फ़ीसदी ऐसे उम्मीदवार हैं जो की बड़े दलों के नेताओं के समर्थक हैं। बड़े दल के नेता चुनावी हिसाब किताब ठीक रखने और अपने समर्थन में विभिन्न सुविधाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में अपने समर्थक लोगों को उम्मीदवारी का पर्चा डलवा देते हैं। और यह इस बार भी बड़े पैमाने पर हुआ है। एक राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि इस बात के लिए भी चुनाव आयोग को चिंतन करना चाहिए कि आखिर यह निर्दलीय कैसे चुनाव लड़ते हैं जबकि यह सरेआम बड़े दालों के नेताओं के यहां चाकरी करते हुए दिखाई देते हैं।

भिंड विधानसभा में समाजवादी पार्टी के साथ हुआ छलावा भिंड विधानसभा 10 से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भिंड शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यापारी रवि सेन जैन समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में है लेकिन शुक्रवार को हुए पॉलिटिकल ड्रामा के चलते हुए सपा की उम्मीदवारी के बावजूद लौट के अपने मूल दल भाजपा का दामन थमने की घोषणा कर चुके हैं। अब भिंड से सपा का कागजी उम्मीदवार होने के बावजूद भी धरातल पर कोई उम्मीदवार नहीं है। इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के आला नेताओं से लेकर स्थानीय नेता खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं अब वे किस पार्टी के लिए या किसी नेता के लिए समर्थन करने की घोषणा करते हैं इस बात का इंतजार सपा समर्थक कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें