: चुनाव से पहले 37 कट्टा, 2 पिस्टल व 7 राउंड बरामद...
Admin Fri, Sep 1, 2023
भिण्ड पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्यवाही कुल 39 अवैध हथियार (37 कट्टा, 02 पिस्टल, 07 राउण्ड) सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिण्ड पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप को पकड़ने में प्राप्त की सफलता।
भिण्ड पुलिस ने 39 अवैध हथियारों के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गणेश भारद्वाज - भिण्ड

एसडीओपी मेहगांव दीपक तोमर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर सीपीएस चौहान को सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोपालपुरा चौराहा से आगे ग्राम गोअरा तरफ आ रहे है जो अलग-अलग अपनी पीठ पर काले रंग का पिट्टू टांगे हुये जिनमें अवैध हथियार रखे हुये है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराकर निर्देश प्राप्त कर तत्काल थाना प्रभारी बरासौ द्वारा एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गोपालपुरा चौराहा से आगे ग्राम गोअरा के पास जाकर देखा तो वहाँ मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के दो व्यक्ति पितृट्टू बैंग टाँगे हुये खड़े दिखे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगें जिन्हें चारों तरफ से घेरा बन्दी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया व दोनो व्यक्तियों के पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर एक के बैग में 04 कट्टा 12 बोर के 02 देशी पिस्टल हाथ की बनी और एक 38 बोर देशी हाथ का बना कट्टा तथा 07 देशी
कट्टे 315 बोर के मिलें तथा दूसरे व्यक्ति के बैग में 25 कट्टे 315 बोर के मिलें इस प्रकार दोनो आरोपीगण के कब्जे से कुल 39 अवैध हथियार एवं 07 जिन्दा राउण्ड (315 बोर के 05 व 12 बोर के 02 राउण्ड) जप्त कर दोनो आरोपीगणों को गिर० कर उनके विरुद्ध अपराध क० 65 / 2023 धारा 25 (1) (ए).5.25 (1-बी) (ए). 3. 26 आयुध अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। हथियार लाने के स्रोत व खपाने के स्थानों के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सैना के दिशा-निर्देशन पर मध्य प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये मध्य प्रदेश पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त सक्सैना एवं उपपुलिस महानिरीक्षक सुश्री कृष्णावेनी देसावतु के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधो पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कारवाई कर रही है।

इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु सभी जिलो में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मुखबिर तन्त्र विकसित कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था।

ये हथियार हुए बरामद...
32 देशी कट्टा 315 बोर
04 कट्टा 12 बोर 3. 01 कट्टा 38 बोर
02 पिस्टल 32 बोर
07 जिन्दा राउण्ड
(05 राउण्ड 315 बोर.02 राउण्ड 12 बोर) कुल बरामद माल -मशरुका की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये ।
उक्त सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं आरोपी आदतन अपराधी है जिसमें से एक के विरुद्ध पूर्व में भी जिले में हथियार तस्करी के अपराध कायम है साथ ही जिला खरगौन के भीकन गाँव थाना से दो अपराधों में स्थायी वारण्ट पर से फरार है तथा अन्य थानो में भी हथियार तस्करी के अपराध पंजीबद्ध है जिसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है साथ ही दूसरा आरोपी थाना उमरी से हत्या के प्रयास के अपराध में वर्ष 2020 से फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 3000 रुपये का ईनामी भी घोषित था तथा थाना उमरी से ही एक स्थायी वारण्ट में भी फरार चल रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुलासे होने की सम्भावना है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी बरासों एस आई सीपीएस चौहान, एएसआई दलवीर सिंह तोमर, जुगराज सिंह चौहान, नीरज सिंह, रायसिंह गुर्जर, आशीष सिंह तोमर, अजीत कुमार व सायवर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन