: आजाद समाज पार्टी ने अटेर में निकाली विशाल रैली, प्रत्याशी पूजा हीरेंद्र बोली अब हम बदलेंगे अटेर की तस्वीर

Admin Sun, Nov 5, 2023

अटेर क्षेत्र के पुर गांव से लेकर पथनपुरा चौराहा, पावई माता मंदिर से रजपुरा धाम तक निकाली विशाल कार रैली

भिंड - संवाददाता
इस बार बहुजन समाज पार्टी की भी पार्टी कहीं जाने वाली आजाद समाज पार्टी भी मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में है आजाद समाज पार्टी ने भिंड जिले की सभी पांचो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। जिसमें आज अटेर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी पूजा हीरेंद्र सिंह नरवरिया के समर्थन में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई । यह रैली अटेर क्षेत्र के पुर गांव से प्रारंभ होकर पथनपुरा चौराहा, पावई माता मंदिर से होकर रजपुरा धाम पहुंची।
आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों वाहनों के साथ यह रैली आज करीब 30 से 40 किलोमीटर अटेर क्षेत्र में निकाली गई। पार्टी प्रत्याशी पूजा हीरेंद्र सिंह नरवरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक जन्म मौजूद रहे। रास्ते भर पार्टी प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी पूजा हीरेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि हमें चुनाव जीत कर अटेर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करना है जो दलित समाज सैकड़ो वर्षों से शोषित है उसे समाज के लिए काम करना है हर पार्टी ने दलित समाज के शोषण करने का काम किया है बहुजन समाज पार्टी के विषय में उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अब प्रत्याशियों को अपना टिकट बेचने का काम करने लगी है इसका मतलब है कि वह अपने वोट बैंक को भेजती है इसलिए अब दलित समाज का भरोसा बहुजन समाज पार्टी से उठ चुका है। अब वह आजाद समाज पार्टी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी हैं को समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में इस बार 125 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं जिनमें से बड़ी संख्या में प्रत्याशी इस बार जीत दर्ज करबारकर मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचेंगे। भाजपा कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलों से जनता परेशान हो गई है। इस बार एक महिला प्रत्याशी होने के नाते हमारी पार्टी को बड़ी संख्या में व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है और भगवान का आशीर्वाद रहा तो हमारी पार्टी प्रचंड बहुमत से अटेर क्षेत्र में जीत दर्ज करेगी।

यहां हम बता दें कि अटेर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कांग्रेस पार्टी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे और समाजवादी पार्टी से भाजपा पार्टी से विधायक रहे मुन्ना सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में है इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी से हरिशंकर फौजी और आजाद समाज पार्टी से पूजा हीरेंद्र सिंह नरवरिया चुनाव मैदान में है। 17 नवंबर को प्रदेश भर के साथ यहां मतदान होना है। 17 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम मशीनों में बंद हो जाएगी। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे।

https://youtu.be/IRHSogbnEo8?si=HF7FdJf-2wduYlAX

विज्ञापन

जरूरी खबरें