: जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किया गर्भाशय निकालने का सफल आपरेशन…
Admin Wed, Sep 20, 2023

समाजसेवियों ने जताया आभार, चिकित्सक बोले हमने अपने कर्तव्य का किया निर्वहन
भिंड - संवाददाता
जिला अस्पताल भिंड के चिकित्सकों के द्वारा गर्भाशय निकालने का सफल ऑपरेशन किया गया है यह ऑपरेशन पिछले दिनों सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल डॉ. हिमांशु बंसल व स्त्री रोग विशेषज्ञ सुजाता यादव,शालिनी जैन व उनकी टीम के द्वारा किया गया। ऑपरेशन करीब डेढ़ से 2 घंटे चला और बिल्कुल सफल ऑपरेशन हुआ। बुधवार को मरीज को सकुशल डिस्चार्ज कर घर के लिए रवाना किया गया। अवसर पर नवजीवन सहायता संगठन के सदस्यों के द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया वह उन्हें मिठाई खिलाई गई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह पास के ही मुकुटपुरा गांव की अंधत्व से अभिशप्त सरस्वती देवी ( 55 ) के गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल सर्जन डॉ हिमांशु बंसल वह महिला चिकित्सक डॉ सुजाता यादव,डॉ शालिनी जैन व उनकी टीम के द्वारा किया गया। ऑपरेशन करीब डेढ़ से 2 घंटे चला और बिल्कुल पूरी तरह से सफल रहा। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह का ऑपरेशन उन्होंने जिला अस्पताल में पहली बार किया है। सरस्वती देवी करीब 7 दिन तक अस्पताल में एडमिट रही और बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सरस्वती देवी को डिस्चार्ज कर उन्हें अस्पताल के वहां से उनके गांव मुकुटपुरा भेजा गया। सफल ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों का नवजीवन सहायतार्थ संगठन के संरक्षक गणेश भारद्वाज, अध्यक्ष पिंकू शर्मा व अजीत जैन मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों के द्वारा चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और उन्हें सफल ऑपरेशन के लिए मिठाई भी खिलाई गई।
विधाता का अन्याय : परिवार में 6 सदस्य, सभी की आंखों की रोशनी वंशानुगत गायब
यहां हम बता दें कि यह परिवार छह सदस्यों का है और सभी 6 सदस्य अंदर से अभिशप्त है। इस परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण नवजीवन सहायतार्थ संगठन और अन्य समाजसेवियों के द्वारा इस परिवार का यथासंभव सहयोग किया जाता है। भिंड में रहे तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा इनके लिए पक्का आवास बनवाया गया और तत्कालीन कलेक्टर इलैया राजा तक द्वारा भी इनकी समुचित सहायता की गई थी। इनकी चार बेटियों में से पहली बेटी का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ समाजसेवी बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा के द्वारा दूसरी बेटी का विवाह गौरम के पूर्व सरपंच राजेंद्र शास्त्री व तीसरी बेटी का विवाह भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के भाई इंजी नरेंद्र भारद्वाज के द्वारा संपन्न कराया गया था।
विज्ञापन