: भाजपा की छवि धूमिल करने वाले अपराधी पर हो कठोर कार्यवाही : डॉ रमेश दुबे

Admin Tue, Sep 19, 2023

#चुनाव आते ही पार्टी एवं नेताओं पर विपक्ष ने ब्लैकमेलरों की गैंग को किया आगे।

भिण्ड - संवाददाता

चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की अपार लोकप्रियता देखकर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिए हैं, साथ ही ऐसे हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं जिसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है जिसकी एक बानगी गुना में देखने को मिली।
गुना में भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए विपक्षी नेताओं की शह पर एक तथाकथित पत्रकार जालम सिंह के द्वारा घोर अनैतिक प्रयास किया गया,जिसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ भिण्ड के थाना देहात में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
डॉ दुबे ने थाना प्रभारी को शिकायत के माध्यम से बताया कि गुना का एक तथाकथित व्यक्ति जो खुद की मनगढ़न्त कपोलकल्पित खबरें एक अखबार में छापकर जनता को गुमराह करता रहता है, उक्त व्यक्ति जालम सिंह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए साजिशन बेसिर पैर की कहानी बनाकर उनसे रुपये ऐंठने की नीयत से ब्लैकमेलिंग की जा रही थी, जब उसके मनसूबे कामयाब नहीं हुए तो उसने अपने एक अखबार में बिना किसी तथ्य, ठोस सबूतों के ही एक पूर्ण मिथ्या खबर छापी ताकि भाजपा नेताओं पर दवाब बनाया जा सके।
डॉ दुबे ने बताया कि निश्चित तौर पर भाजपा की लोकप्रियता और जनसेवा की महान भावना से पीड़ित होकर विपक्ष ही ऐस लोगों को पोषित कर रहा है और पर्दे के पीछे से ऐसे लोगों को नियंत्रित ओर रहा है, ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और जालम सिंह ने जो कृत्य किया है उसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है, ऐसे अपराधियों पर अगर लगाम नहीं लगाई गई तो समाज मे बेहद गलत संदेश जाएगा और ऐसे असमाजिक तत्वों को और बढ़ावा मिलेगा, अतः ऐसे ब्लैकमेलरों पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ दुबे ने शिवप्रताप सिंह कुशवाह, राहुल भारद्वाज, कुलदीप सिंह राजावत सहित अन्य समर्थकों के साथ इस विषय पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी देहात को शिकायत पत्र देकर कठोर कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें