: भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा सामाजिक बुराइयां हैं इनका परित्याग करें : डीएसपी पूनम थापा
Admin Sun, Jun 18, 2023
भिण्ड - संवाददाता
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री , एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में दिनांक 12/06/2023 से 19/06/2023 तक के लिए महिलाओं एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवम पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान " में हूं अभिमन्यु" का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया , इस क्रम में आज दिनांक18/06/2023को जिला भिंड में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिंड श्रीमती पूनम थापा शर्मा , के नेतृत्व में गोरी सरोवर किनारे बोटिंग क्लब परिसर में नारी सशक्तिकरण विषय पर एनसीसी के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ का प्रस्तुतिकरण किया गया, कार्यक्रम के दौरान भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, जैसी सामाजिक बुराइओ से लोगो में समझाइश दी गई , बालक बालिकाओं एवम घूमने आए लोगो को महिला संबंधी अपराधो, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया,साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100,चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया,एवम समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स , वितरित किए गए उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए , एवम सभी को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया , एवम अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई , समस्त करवाही में महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ, महिला थाना का स्टाफ , निर्भया मोबाइल, साथ रहा
विज्ञापन