: परमात्मा सबका कल्याण करने में समर्थ : आचार्य प्रशांत
Admin Tue, Sep 26, 2023
सुदामा चरित्र की कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा का समापन, आचार्य बोले दीन मित्र को मदद करने वाला मित्र भगवान श्री कृष्ण से कम नहीं....
भिण्ड - संवाददातादत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं की कथा एवं यदुवंश को श्राप , भगवान श्री कृष्ण ने सूक्ष्म रूप लेकर किया भागवत जी में प्रवेश! इसलिए भागवत जी स्वयं ठाकुर जी का साक्षात स्वरूप है। वृंदावन से पधारे आचार्य प्रशांत तिवारी ने बताया इंसान की निजी आदतें और स्वभाव को जितना संयमित किया जाए प्रगति उतनी ज्यादा होती चलती है।भगवान की भक्ति वह सुरक्षा कवच है जिसे कोई भी बुरी शक्ति भेद नहीं सकती। इसलिए भक्तिमय होकर संसार में रहो। जीव सेवा धर्म के प्रति सदेव तत्पर रहो प्रभु हर मन की जानते है ।परमात्मा सबका कल्याण करने में समर्थ है। इसलिये भक्ति रस में डूब जाओ और भगवत साक्षात्कार कर अपने अपने जन्म जन्मों जन्मांतर के भव सागर से वैतरणी पार तर जाओ। आज कथा में व्यास पीठ की आरती करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा , वरिष्ठ नेता डॉ हरविलास शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, अधिवक्ता रामदत्त तिवारी , जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, भाजपा नेत्री सीमा शर्मा , बेबी राठौर , संगीता कौशल मुख्य रूप से मौजूद रही।
ज्ञात हो कि पुरानी गल्ला मंडी भिंड में चल रहे गणपति महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा का रसपान भिंड के भक्त जनों के द्वारा कराया गया , सप्तम और अंतिम दिवस की कथा में भगवान श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह की चर्चा की गई।
विज्ञापन