: नेकी हमेशा लौट कर आती है इसलिए जरूरतमंदों व गरीबों की मदद जरूर करो : अशोक जैन

Admin Sun, Oct 29, 2023


हाउसिंग कॉलोनी स्थित मॉडल स्कूल परिसर में नेकी की दीवार का शुभारंभ, पहले ही दिन कई जरूरतमंद ले गए बर्तन कपड़े और अन्य सामान

गणेश भारद्वाज - भिंड

नेकियां हमेशा लौट कर आती हैं इसलिए हमें हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए यह बात मॉडल स्कूल में नेकी की दीवार शुभारंभ अवसर कार्यक्रम को अध्यक्षीय आसंदी से संबोधित करते हुए अशोक जैन तेल वाले ने कही।
स्व. श्री वच्चीलाल जी अग्रवाल की स्मृति में श्री दिगंबर जैन खरौआ समाज समिति भिण्ड के द्वारा संचालित नेकी की दीवार का शुभारम्भ रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्री अशोक जैन तेल वाले, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष खरौआ महासमिति संचालक नागरिक सहकारी बैंक भिण्ड ने की, जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेश जैन वंटी राष्ट्रीय संयुक्त भारतीय जैन मिलन, विशिष्ट अतिथि श्री महेन्द जैन क्षेत्रीय मंत्री क्षेत्र क्रमाकं -2, नेकी की दीवार के लिए जगह स्व. श्री वच्चीलाल जी अग्रवाल की स्मृति में श्री राजकिशोर अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कर्यक्रम का संचालन एडवोकेट दिनेश चन्द्र जैन ने किया। श्री दि. जैन खरौआ समाज समिति के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. डी. के. जैन के द्वारा अथिति एवं सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। मंगलाचरण सी.ए. श्री वैभव जैन गुरूग्राम ने किया। कर्यक्रम में श्री मनोज जैन, सुनील जैन सर, श्री अशोक जैन सुकान्ड वाले, अमित जैन ज्वैलर्स, आशीष जैन विक्की एवं समाज के सभी वर्गों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दिखाई । अतं में उपस्थित सभी लोगों का आभार विजय जैन द्वारा किया गया।

पुराना जरूरत का सामान नेकी की दीवार पर अवश्य पहुंचाए

खरौआ समाज समिति के सचिव सतीष जैन ने समाज से अपील की आपके घर पर ऐसा कोई भी सामान जो अब आप उपयोग नहीं करना चाहते नेकी की दीवार, मॉडल स्कूल के पास हाउसिंग कॉलोनी में देने की कृपा करें, जिससे जरूरतमंद ले जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें