: भिंड में गल्ला व्यापारी के यहां इनकम टैक्स का छापा
Admin Tue, Oct 31, 2023
आयकर विभाग के एक दर्जन अधिकारियों के द्वारा की गई छापा मार करवाई

गणेश भारद्वाज - भिण्ड
https://youtu.be/vCx67VniXmE?si=CqMF1IFDqGQd9iUbभिंड में गल्ला व्यापारी के यहां इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापा मारा गया है।भिंड के अटेर रोड पर निवास करने वाले गल्ला व्यापारी सनी पुत्र प्रदीप जैन के यहां छापामार कार्यवाही की गई है। करीब एक दर्जन इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियो के द्वारा छापामार कार्यवाही की जा रही है, व्यापारी सनी जैन के घर और दुकान दोनों स्थानों पर आयकर विभाग ने छापामार कार्यवाही की है। दिल्ली लखनऊ आगरा सहित चार शहरों के आयकर विभाग के अधिकारियों के द्वारा यह छापामार कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने सनी जैन की दुकान और मकान को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पत्रकारों सहित आमजनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सूत्रों की माने तो सनी जैन के द्वारा व्यापार के लेनदेन में भारी अनियमितता की गई है। पिछले कुछ वर्ष पहले सनी जैन का व्यापार ज्यादा अच्छा नहीं था। लेकिन कुछ समय से सनी ने व्यापार में अच्छा खासा पैसा कमाया है। जिसका हिसाब वे ठीक से नही रख सके। यही वजह है कि मंगलवार सुबह चार नगरों की आयकर विभाग की टीम के द्वारा शनि जैन की दुकान और मकान पर छापा मार कार्रवाई की गई है।
छापा मार कार्रवाई की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों पर पहुंची पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई।
विज्ञापन