: लोकमाता पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर सनातन संस्कृति की सच्ची रक्षक थी

Admin Wed, May 31, 2023

लहार - संवाददाता

लहार विधानसभा के ग्राम रोहानी में लोकमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य समरसता चौपाल का आयोजन ग्रामीणों ने किया।चौपाल में *संजीव नायक एडवोकेट ने लोकमाता के जीवन यात्रा के बिषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि लोकमाता ने सम्पूर्ण भारतबर्ष में हजारों की संख्या में शिवलिंग मंदिरों की स्थापना कराई वे सनातन संस्कृति की सच्ची रक्षक थी उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायी था समरसता चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबन्दी को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने चर्चा की।चौपाल में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गाँव व् क्षेत्र का विकास करा सकती है आज कल जो महापुरुषों के नाम पर जाति के नाम पर जो माहौल को ख़राब किया जा रहा है वह देश विरोधियो का एक षड्यंत्र है इससे हमें बचना होगा एक रहना होगा हम सब एक है । संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि अब समय आ गया है सभी को आपसी बैर भूलकर गाँव विकास के बारे में बात करनी पड़ेगी उन्होंने शराब के विषय में बोलते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण शराब ही है शराब के विरुद्ध युद्ध मे आप सब की जरूरत है उन्होंने कहा कि शराब मुक्त गांव से ही शराबमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है,नशे के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा।शराब के कारण ही अपराधों का जन्म होता है गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान चौपाल लगा कर किया जा सकता है समाजिक कार्यकर्ता मुनीम सिंह ने कहा कि जातिगत द्वेष मिटाकर अपराध मुक्त शराब मुक्त गांव का निर्माण किया जाना चाहिए।उन्होंने नशे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है,नशे से दूर रहने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत है चौपाल को रोहानी सरपंच अंगद सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपराध मुक्त गाँव का निर्माण करने के लिए शिक्षा का सहयोग लेना होगा उन्होंने शिक्षा की महत्ता के बिषय में विस्तार से बताया चौपाल में उपस्तिथ सभी ग्रामीण जन ने यह आश्वाशन दिया कि समाज नशे के विरूद्ध युद्ध में साथ देगा हम सब मिलकर नशामुक्त गाँव का निर्माण करेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलेश कनेरिया अमित पचौरी विकल राठौर रोबिन सिंह राजावत , मुनीम सिंह बघेल भारत सिंह जसमंत सिंह सुरेंद्र सिंह करू सिंह मलखान सिंह अनिल सिंह अर्जुन सिंह अनिरुद्ध सिंह रणधीर सिंह माधोसिंह अंगद सिंह चतुर सिंह अजब सिंह अजमेर सिंह रविंद्र सिंह विशाल सिंह राजीव सिंह छोटू सविता आदि युवा एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें