: मेहगांव व सायवर थाना पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Admin Sun, Aug 20, 2023

पुलिस द्वारा एक बुलेरो गाड़ी नंबर एमपी 31 सीए 0621 मय 20 पेटी देशी शराब की कुल 180 लीटर शराब, कुल कीमती 3 लाख 65 हजार रूपये जप्त की

भिंड - संवाददाता

लिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलो में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित दिया गया है जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन पर आगामी चुनाव- 2023 को दृष्टिगत रखते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19 अगस्त 23 को एक बोलेरो गाडी क्रमांक एमपी 31 सीए 0621 सफेद रंग की उक्त गाडी में काफी मात्रा में शराब भरी है जो मौ से मेहगाँव तरफ आ रही है उक्त सूचना से मय फोर्स के रवाना होकर पहुचे तो मेहगाँव अमायन मोड पर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक बोलेरो गाडी आती दिखी जिसे सायबर सेल व थाना मेहगाँव की पुलिस टीम द्वारा रोका गया तभी बुलेरो गाडी को चेक किया तो गाड़ी में देशी प्लेन मदिरा की 20 पेटियों खाकी रंग के कार्टून की भरी हुई मिली चालक से पूछा तो शराब के बारे में कुछ नहीं बता सका एवं शराब के संबंध में कोई कागजाद नही होना बताया उक्त 20 पेटियों कुल 180 लीटर शराब एवं बुलेरो गाडी कीमती 3 लाख 65 हजार रूपये की जप्त की गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मेहगांव में 34 (2) आबाकारी एक्ट का पंजीबध विवेचना में लिया गया आगे भी अवैध शराव के परिवहन विकी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी मिश्रा, सुमन धाकड, दीपेन्द्र यादव, शिवप्रताप सिंह राजावत, एसआई वैभव तोमर, ए एस आई सत्यवीर सिंह, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, गौरीशंकर राहुल यादव, यतेन्द्र राजावत, राम खिलाड़ी, हरपाल, प्रदीप तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें