: अर्धनारीश्वर मंदिर पर नव वसुंधरा श्रंगार फाउंडेशन ने किया प्रतिभाओं का सम्मान...

Admin Sun, Jun 11, 2023

स्वर्गीय श्रीमती प्राचार्य रामगीता शर्मा भिंड जिले की प्रथम शिक्षित महिला की स्मृति में अर्धनारीश्वर मंदिर गौरी के किनारे हुआ आयोजन

मुख्य वक्ता डा बीना शर्मा बोलीं - स्वर्गीय रामगीता शर्मा महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत

भिण्ड - संवाददाता

नव वसुंधरा श्रंगार जनकल्याण फाउंडेशन के नेतृत्व में स्वर्गीय श्रीमती प्राचार्य रामगीता शर्मा भिंड जिले की प्रथम शिक्षित महिला की स्मृति में अर्धनारीश्वर मंदिर गौरी के किनारे प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण और स्वर्गीय रामगीता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रदेश और जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं छात्राओं का किया गया सम्मान इसी के साथ साथ सैनिक स्कूल में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किए गए छात्रों में रमन यादव ,राधिका यादव, सुखदेव ,कृष्णा ,तन्मय सिंह भदोरिया ,हर्षित यादव, सूरज , मोनू बघेल ,कुशाग्र ,सुमित शर्मा ,वंदना बघेल ,आशा शर्मा, चेतन शर्मा ,अर्जुन सिंह भदोरिया, कन्हैया यादव ,कौशलेंद्र प्रताप भदौरिया ,सुधांशु प्रजापति ,वैभव राजावत आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य रुप से श्री श्री 1008 पत्ती वाले महाराज जी, श्री आदित्य पुरी महाराज जी, डॉक्टर बीना शर्मा, रामप्रकाश तिवारी जी, हिरदेश शर्मा जी,आभा जैन ,नितिन दीक्षित सर ,अनिल जी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव राघव उपाध्याय धर्मवीर यादव आशुतोष माहेरे सौर्य प्रताप सिंह बेस सत्यम शर्मा सोनू बघेल उपस्थित रहे
श्री आदित्य पुरी महाराज जी ने बताया कि हमारा देश युवाओं का देश है यदि हमारे युवाओं की दिशा सही होगी तभी दिशा बनेगी जिससे हम अपने लक्ष्य को निश्चित ही प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए हमें युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा देने की आवश्यकता है। महाराज जी ने बताया कि आज हमने भिंड का नाम प्रदेश पटल पर पहुंचाया है इसलिए हम इससे अहम में ना आकर कि हमने बहुत बड़ा काम किया है निरंतर इसी लगन और निष्ठा के साथ लगे रहना है और राष्ट्र एवं समाज के लिए नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना है
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भूतपूर्व प्राचार्य डॉ बीना शर्मा ने स्वर्गीय रामगीता शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया आप सादगी सहजता सरलता विद्वता की प्रतिमूर्ति थी आपने पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया भिंड जिले की प्रथम शिक्षक महिला का उत्तर दायित्व निभाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए हजारों युवाओं को शिक्षा के पाठ के साथ नैतिक मूल्य सिखाते हुए विभिन्न पदों तक पहुंचाया और परोपकार का पाठ हम सबको सिखाया डॉक्टर बीना शर्मा ने वही बताया छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास भी होना चाहिए जिससे हमारे समाज का नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास होगा ।
अंग्रेजी के शिक्षक नितिन दिक्षित ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा जब कभी भी शिक्षा से संबंधित आवश्यकता पड़े मैं हमेशा आप लोगों के साथ हर प्रकार से खड़ा हूं
संगठन के अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा आजाद जी ने बताया कि आज भिंड जिले के युवाओं ने प्रदेश और जिले लेवल में अच्छे अंक प्राप्त कर बाजी मारी है हम संगठन की तरफ से शुभकामनाएं देते हैं कि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपना कर्तव्य निर्वहन करेंगे। वही आजाद ने बताया कि आज उन्हीं की प्रेरणा है किस संगठन समाज में कुछ रचनात्मक कार्य कर पा रहा है
राम प्रकाश तिवारी ने श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रकाश डालते हुए बताया श्रीमद्भगवद्गीता विद्यार्थी जीवन से अगर पढ़ना प्रारंभ कर दिया जो हमारे जीवन की दिशा और दशा स्वयं भी तय हो जाएगी हम कल्पना तक नहीं कर पाएंगे और जीवन में जो करना चाहते हैं वह वहां तक पहुंचेंगे हृदय शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए
आभा जैन ने बताया स्वर्गीय राम गीता शर्मा के द्वारा मुझे शिक्षा प्रदान की गई थी आज हम उन्हीं की प्रेरणा से समाज में कुछ कार्य कर पा रहे हैं और उनका चला जाना शिक्षा के लिए अभूतपूर्ण क्षति है
वही धर्मवीर यादव जी ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू बघेल ,आशुतोष शर्मा, राघव उपाध्याय, धर्मवीर यादव,आशुतोष शर्मा, सत्यम जोशी ,आकाश शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी सौर्य प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें