: पटवारी संघ ने की 2800 रूपए ग्रेड पे की मांग, तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Admin Wed, Sep 6, 2023
अटेर रोड बडे हनुमान मंदिर से निकाली रैली, मुख्य मार्गों से होकर कलेक्टोरेट पर किया समापन
मध्यप्रदेश पटवारी संघ की तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर आगे चलते हुए ।

संवाददाता भिंड।
अटेर रोड बडे हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ की ओर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत मंगलवार को की गई। वेतनमान, उपयुक्त संशाधन, समयमान और अन्य भत्तों को बढााए जाने को लेकर लेकर पटवारियों की ओर प्रदेश में 19 हजार पटवारी कलमबंद हडताल कर रहे हैं।शहर के मुख्य मार्गों से होकर कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को ज्ञापन दिया।
पिछले 28 सालों से पटवारियों को एक ही वेतनमान 2100 दिया जा रहा है। हर बार सरकारों की ओर से आश्वासन दे दिया जाता है। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार पटवारियों की ओर से प्रदेश व्यापी कलमबंद हडताल की जा रही है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ की हडताल पिछले दस दिनों से जारी है। अटेर रोड बडे हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर अग्रसेन चौराहा, परेड चौराहा, सदर बाजार, गोलमार्केट, बजरिया, माधवगंज हाट, जेल रोड , लहार रोड चौराहा से होकर कलेक्टोरेट ज्ञापन देकर समापन किया गया। रैली के दौरान मनीष षर्मा, संजय षर्मा , देवेश शर्मा, राघवेंद्र सिंह, मणि चौहान, अर्चना भदौरिया, सीमा सिंह, ममता नरवरिया, संगीता भदोरिया, कौशल्या दोहरे, सुष्मलता, राजीव सिंह, मधुसूदन सिंह, जितेंद्र सिंह, अनूप सिंह, राहुल दुबे, ऋषभ षुक्ला, अनुराग त्रिपाठी सहित करीब तीन सैकडा पटवारी और कोटवार मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कोटवारों का भी मानदेय बढाए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर पूरे जोश के साथ करीब तीन सैकडा से अधिक जिले के पटवारी और कोटवार इसमें शामिल हुए
सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को दिया ज्ञापन:
तिरंगा यात्रा से पहले मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता व लोक सेवा प्रबंधन के केबिनेट मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया को मध्यप्रदेश पटवारी संघ की ओर से अपनी मांगो का ज्ञान दिया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पटवारियों की मांगों को लेकर चर्चा करने की बात कही। मध्यप्रदेेश पटवारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष मनीश शर्मा, सचिव जीवेेश शर्मा, राघवेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन