: भाई बहन को लूटने वालों पुलिस ने किया गिरफ्तार
Admin Fri, Jun 16, 2023
बारोही थाना पुलिस ने चलती गाडी पर महिला से बेग छीनने वाले लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजा , 15 दिन से पुलिस कर रही थी लुटेरों की रेकी
भिंड - संवाददाता
नेशनल हाईवे 719 पर बरोही के पास चलती बाइक से महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने 15 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है बदमाशों से लूट का सामान बरामद कर वारदात में शामिल एक बाइक और 315 बोर का देसी कट्टा भी जप्त किया है गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी मनीष खत्री ने एसपी कमलेश कुमार खरपुसे डीएसपी अरविंद साह और बरौली थाना प्रभारी ब्रजमोहन सिंह भदोरिया के साथ पूरे मामले का खुलासा किया
एसपी खत्री ने बताया 30 मई की रात करीब 9:00 बजे अकोडा निवासी रामकिशोर पुत्र राम अवतार सिंह यादव गोरमी से अपनी बहन मोना को लेकर घर जा रहे थे हाईवे पर नरवरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोना का पर्स छीन लिया वारदात के दौरान रामअवतार की बाइक फिसल गई जिससे मोना सड़क पर गिरकर घायल हो गई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी साइबर सेल की मदद और मुखबिर तंत्र मजबूत कर गहन जांच के बाद के गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया लूट चोरों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है
पहले भी कर चुके हैं वारदात
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम करण पुत्र श्यामलाल गॉड निवासी मेहगांव और गौरव पुत्र अनिल गॉड निवासी वार्ड नंबर 7 सरस्वती नगर मेहगांव बताया आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए सोनी गांव से पीछा किया था बरोही के पास सुनसान रोड पर वारदात को अंजाम दिया आरोपी पूर्व में भी लूट चोरी और अवैध हथियार में संलिप्त रहे हैं
जप्त मसरुका - एक सोने का मंगलसूत्र + रुपये 2000/- (घटना में गया) एक मो.सा. हीरो (घटना में प्रयुक्त) एक 315 बोर का कट्टा व दो राउण्ड मोबाईल बीबो कम्पनी
विज्ञापन