: कवि डॉ.कमलेश शर्मा को संत तुलसी सम्मान 2024
Admin Tue, Jan 16, 2024

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर लिखी गईं अपनी कविताओं से प्रसिद्ध हुए इटावा निवासी राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवि डॉ कमलेश शर्मा को संत तुलसी सम्मान 2024 प्रदान किया गया ।

इटावा - संवाददाता
विगत दिवस लखनऊ में तुलसी शोध पीठ उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा एक भव्य समारोह में कवि डॉक्टर कमलेश शर्मा को ,संत तुलसी सम्मान 2024, से नवाजा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक द्वय श्री पंकज सिंह एवं श्री नीरज बोरा थे। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हिंदी के विद्वान डॉ सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने विशेष रूप से कवि कमलेश शर्मा की रचनाधर्मिता और भगवान राम पर लिखी गईं उनकी कविताओं के लिए श्री शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें उक्त महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई दी।
उक्त समारोह लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में स्थित तुलसी सभागार में संपन्न हुआ ।
कवि कमलेश शर्मा को उक्त महत्वपूर्ण सम्मान मिलने पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा , राजकुमार वर्मा , गुफरान अहमद , शिव शंकर त्रिपाठी , रामचंद्र सेंगर , राजेश कुमार सिंह , करतार सिंह , नरेंद्र कुमार , शिव कुमार यादव , ब्रजेश कुमार यादव , अवधेश कुमार , त्रियुगी नारायण , उमा भदौरिया , मनोरमा रानी , मंजू भदौरिया
शिक्षक नेता राजीव गोयल , भगवान दास , सुरेंद्र दीक्षित , पंकज दीक्षित , देवेश शर्मा , सुनील यादव , नीतू वर्मा , बिंदु सिंह दिनेश वर्मा तथा साहित्यकारों कवियों गौरव चौहान , कुमार मनोज , अवनीश त्रिपाठी , शिव गोपाल अवस्थी , अनुराग मिश्र , माधव गोविंद शुक्ला आदि ने बधाई दी है ।
विज्ञापन