: अशोक नगर की बड़ी कांग्रेस नेत्रियों को सिंधिया ने कराई भाजपा की सदस्यता गृहण
Admin Tue, Oct 24, 2023
अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं श्रीमती आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री राकेश जैन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


ग्वालियर- संवाददाता
ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो महिलाओं नेत्रियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई । कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है ।अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं श्रीमती आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री राकेश जैन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं श्रीमती आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीराकेश जैन अमोल शिवपुरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के राष्टवादी विचारों से प्रभावित होकर उक्त लोगों ने नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । जिन दोनों महिला नेत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है उनका कहना है जिस पार्टी में यानी कांग्रेस में लंबे समय से उपेक्षा हो रही थी हम लोगो ने बहुत मेहनत की कोई नतीजा नहीं निकला इसलिए आज हम लोग महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । भावुक होते हुए दोनों महिला नेत्री ने कहा कि हमसे पहले गलती हो गई थी । सदस्यता ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि
मेरा एक पारिवारिक रिश्ता और ऐतिहासिक रिश्ता इन दोनों के साथ था अनीता और राकेश के साथ रहा है मैंने आप लोगों को कई बार कहा है मैं राजनीति में नहीं हूं जन सेवा में और जो मेरे रिश्ते कोशिश करता हूं बनाने की वह दिल के रिश्ते बनाने की कोशिश करता हूं कुछ कारण वर्ष यह हमारे साथ नहीं रहे थे आज वापस आए हैं भारतीय जनता पार्टी मैं इनका स्वागत करते हैं और मुझे पूरा विश्वास है चाहे शिवपुरी की बात राकेश जी की हो और अशोकनगर की बात अनीता और आशा की हो पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद रखने के लिए जी जान और कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चलेंगे के सवाल पर कहा कि मैं किसी के ट्वीट पर जवाब नहीं देता हूं अगर जवाब देना पड़ता है तो मैं ट्वीट का जवाब ट्वीट से ही देता हूं और मेरी आदत नहीं है तू तू मैं मैं करने के लिए मेरी आदत है विकास और प्रगति में लगने के लिए और इस आशा के साथ में काम करता हूं और पूर्ण विश्वास है किभारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से और लोगों की आशीर्वाद से बनेगी वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आप दिग्विजय सिंह को गंभीर लेते हैं क्या?
विज्ञापन