: कांग्रेस को पुराने वोट बैंक से आस, सेवादल यूथ ब्रिगेड अनुसूचित जाति सम्मेलन करेगी आयोजित
Admin Fri, Aug 25, 2023

26 अगस्त शनिवार को जनपद के सामने दयाल वाटिका में होगा आयोजन, 2 हजार से अधिक अनुसूचित जाति के कांग्रेसियों के शामिल होने की संभावना, अन्य पार्टियों को छोड़कर सैकड़ों कई लोग होंगे शामिल
भिंड - संवाददाता
सेवादल यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और पिंकी के द्वारा कल शनिवार यानि कि 26 अगस्त को स्थानीय दयाल मैरिज गार्डन में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे गोहद विधायक मेवाराम जाटव करेंगे।इसके अलावा कई और कांग्रेस के नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
अपने चतुर्वेदी नगर स्थित निज निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने पत्रकारों को बताया कि असल में अनुसूचित जाति के समुदाय का वोट कांग्रेस का ही असली वोट है लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर यह वोट अन्य पार्टियों की ओर चला गया था। अब जब देश और प्रदेश में भाजपा की सत्ता विरोधी लहर चल रही है ऐसे में हर तबके का रुख कांग्रेस की ओर हो रहा है और अनुसूचित जाति का समुदाय भी अब कांग्रेस की ओर ही वापस रुख करने में जुट गया है, इसी दिशा में भिंड विधानसभा के लिए अनुसूचित जाति का सम्मेलन हमारे द्वारा स्थानीय दयाल मैरिज गार्डन में आयोजित किया जा रहा है इसमें हमारे नेता और प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, साथ ही में लोकसभा के प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहद के विधायक मेवाराम जाटव के द्वारा की जाएगी। श्री भदौरिया ने बताया कि इस हेतु कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 1500 से 2000 अनुसूचित जाति के साथियों का सम्मिलित होना तय है इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों को छोड़कर अनुसूचित जाति के साथी कांग्रेस की सदस्यता भी लेंगे। यहां हम बता दें कि कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और पिंकी लंबे समय से भिंड जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और वह कई आंदोलन कर चुके हैं और इस बार उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से यहां से अपने लिए टिकट की मांग भी की है इस कार्यक्रम को इसी क्रम से जोड़कर देखा जा रहा है । हालांकि पिंकी भदोरिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसके पीछे खड़े होकर पार्टी का काम करेंगे, लड़ाई सिर्फ टिकट मांगने तक ही रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी किसी बाहर से आए व्यक्ति को भी अपना प्रत्याशी बनाती है तो भी वे पार्टी के साथ ही खड़े रहेंगे। और पार्टी की विजयश्री के लिए काम करेंगे। क्योंकि अब प्रदेश की जनता को कांग्रेस की आवश्यकता है और अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है।
भाजपा के दो गुट सर्किट हाउस पर भिड़े तो कांग्रेस ने ली चुटकी
इस कांफ्रेंस में पत्रकारों के द्वारा सवाल किया गया कि भाजपा के लोग आपस में लड़ रहे हैं तो जवाब में धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है उसे बैठक को लेने के लिए बिहार के कोई पूर्व विधायक भाजपा की ओर से आए हुए थे भाजपा के लोग जब ऐसा करते हैं तो भिंड का नाम बदनाम होता है ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी करना चाहिए।

विज्ञापन