: मतदान करके मतदाता लोकतंत्र की रक्षा करने का करें काम : शिव
Admin Tue, Oct 31, 2023

स्वीप प्लान के तहत सह नोडल अधिकारी शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने पांडरी गांव में पहुंचकर मतदाताओं से की अवश्य मतदान करने की अपील
भिंड - संवाददाता
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जहां प्रचार प्रसार के लिए प्रत्याशी दिन-रात एक कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग की स्वीप टीम भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है... इसी क्रम में जन अभियान परिषद के जिला संयोजक और स्वीप प्लान के सह नोडल अधिकारी शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने भिंड विधानसभा के पांडरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मतदान अवश्य करने अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करके मतदाता लोकतंत्र की रक्षा करने का काम करें इस बार दीपावली के ठीक बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में वोट डाले जाने हैं इसलिए बाहर रहने वाले जो भी लोग दीपावली को अपने घरों पर लौट कर आए वह मतदान करने के बाद ही वापस लौटे। उन्होंने कहा कि हम अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव तभी कर पाएंगे जब हम सब 17 नवंबर को होने वाली वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यहां हम बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चुनाव आयोग की स्वीप टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक कर रही हैं।वीडियो देखें
https://youtu.be/dOtnIr1iMt8?si=5cZDw5ey0mmym0IN
विज्ञापन