: नल जल योजना सिर्फ कागजों में, धरातल पर जीरो - नयन सिंह
Admin Wed, Jun 14, 2023
(कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन और भाजपा सरकार को घेरा)
भिण्ड - संवाददाता
कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नयन सिंह राजावत (बाराकला) के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की गई जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एड. रामकिशोर भारद्वाज,संगठन मंत्री इरशाद अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता नयन सिंह ने कहा भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बडी विकराल रूप ले रही है। पांडरी, नयागांव, लहरोली तीनो सब स्टेशन पर लगभग एक सैकड़ा गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनकी सप्लाई रौन से हटाकर भिण्ड से शुरू की जाए। 33 केवी लाइन पुरानी जर्जर हो चुकी है। श्री कुशवाह ने नल जल योजना ग्रामीण क्षेत्र में एक भी जगह शुरू नहीं हुई जबकि कागजों में शुरू होने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने पुलिस को घेरते हुए कहा कि भिंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है उमरी में लगातार दो मर्डर हो गए लूट के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस अपराधियों को चिन्हित नहीं कर पाई । राम किशोर भारद्वाज ने कहा भिंड का व्यापारी दहशत में है सदर बाजार भिंड में कई व्यापारियों के साथ लूट बागोरी गोलीबारी की घटना हो चुकी है पुलिस का खौफ नहीं है।
गौरी से हटाई जाए मीट मंडी कांग्रेस के संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने गौरी सरोवर से मीट मंडी हटाने की मांग की साथ ही उन्होंने गौरी सरोवर के चारो और बाउंड्री वॉल बनाने की मांग रखी।
शिक्षा विभाग में छात्रवृति घोटाला अभी तक एफ.आई.आर क्यों नहीं- डा. भारद्वाज
प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला जो हुआ है उस पर अभी तक जिलाधीश महोदय कार्रवाई नहीं कर पाए क्यों ? उन्होनें कहा शिक्षा विभाग में फर्जी फर्मों में फर्नीचर के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज बोले कि यदि जिलाधीश भिंड तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं करते हैं तो फिर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
भाजपा सरकार व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम कांग्रेस के फायरब्रांड नेता अनिल भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भिण्ड का व्यापारी आज दहशत में हैं। सदर बाजार में कई गोलाबारी,चोरी लूट की घटना घटित हो रही है। उमरी में मर्डर का खुलाशा नही कर पाई। अफसोस कोई भाजपा नेता का एक बयान तक नही आया। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। और पुलिस अपराध रोकने मे नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन