: भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा - चौ.मुकेश सिंह
Admin Thu, Jun 8, 2023
(प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह ने अंबेडकर पार्क के लिए दिए एक लाख रुपये)
भिण्ड - संवाददाता
मेहगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत मेंहदा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने तथागत बौद्ध भगवान एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क की बाउंड्री बॉल एवं मिट्टी भराव के लिए नगद एक लाख रुपए दिए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी मुकेश चर्तुवेदी ने कहा भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और सदियों तक रहेंगी। पूर्व विधायक चौधरी ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा भारत के प्रत्येक नागरिक को संबैधानिक शक्ति दिलाने का कार्य बाबा साहब ने किया था। शिक्षित बनों,और संघर्ष करो का मूलमंत्र उन्होंने ही दिया था।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के अमायन मंडल अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चौहान, दंदरौआ मंडल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर ,रौन मंडल अध्यक्षअवधेश बघेल,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हवलदार सिंह जाटव, नरेन्द्र गौतम रौन,फोदली प्रसाद कुस्तवार रौन,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल मुस्ताक खान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौन जितेंद्र सिंह चौहान पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री कपूर कुशवाहा,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन