: 2.5 करोड कीमती अफीम का उत्पाद (डोटा चूडा) मय ट्रक जप्त कर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Admin Tue, Aug 22, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहा है वृहद अभियान
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप को पकड़ने में प्राप्त की सफलता।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ से भरे ट्रक के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गणेश भारद्वाज / आशीष शर्मा - भिण्ड
पुलिस को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ का एक ट्रक लहार क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है उक्त सूचना को तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये थाना प्रभारी लहार द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रावतपुरा सानी मोड के पास जाकर चेकिंग लगायी गयी कुछ समय बाद देखा एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस चेकिंग को देखकर, डायवर स्पीड से ट्रक भगाने लगा पुलिस टीम द्वारा ट्रक क० DD 01M9378 का पीछा करके घेराबन्दी कर ट्रक को पकड लिया गया तथा ट्रक में 03 व्यक्ति मिले जिनसे नाम व पता पूछा गया एवं ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें केले और केले के चिलकों के नीचे 180 बोरी मिली, जिनमें कुल 3600 किलो अफीम का उत्पाद (डोढा चूडा) मादक पदार्थ मिला जो जप्त किया जाकर थाना लहार में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त सम्बन्ध में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त मादक पदार्थ पंजाब खपाने के लिये ले जा रहे थे आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुला होने की सम्भावना है।

उक्त सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी लहार रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रमारी लहार इंस्पेक्टर वरुण तिवारी को आज 22 अगस्त 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी थी। इसी क्रम में यह बड़ी कार्यवाही की है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी लहार इंस्पेक्टर वरुण तिवारी, थाना प्रभारी मिहोना इंस्पेक्टर राजेश सातनकर, दीवान सिंह, मनोज, शैलेन्द्र सिंह, दीपक, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र गुर्जर टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा निर्देशन पर मध्य प्रदेश में आरोपियों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल संभाग सुशान्त सक्सैना एवं उपपुलिस महानिरीक्षक सुश्री कृष्णावेनी देसावतु के मार्गदर्शन में नागरिको की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कारवाई कर रही है।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मादक पदार्थ विरोधी अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलो में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित दिया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन पर आगामी चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन