: रणजी ट्राफी टूर मैच के लिए भिंड के दो नवोदित युवा क्रिकेटर्स का चयन

Admin Wed, Aug 30, 2023

भिंड के रामवीर सिंह गुर्जर पहले से ही कैंप में सम्मिलित हैं कल चेन्नई के लिए रवाना होंगे विकेटकीपर एवं बल्लेबाज सुमित सिंह कुशवाहा

प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे की मेहनत रंग लाई, एक दर्जन से अधिक नवोदित क्रिकेटर प्रदेश स्तरीय टीमों में शामिल

भिंड - संवाददाता

भिंड की क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के द्वारा अभूतपूर्व मेहनत की गई है। पिछले कई वर्षों से वे लगातार भिंड के क्रिकेटर्स को क्रिकेट की बारीकियां से अवगत करा रहे हैं और उसी का परिणाम है कि आज भिंड के दो दो युवा रणजी ट्रॉफी टीम की दहलीज पर खड़े हुए हैं। और कई अन्य युवा इस कतार में सम्मिलित है ।यह कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है भिंड क्रिकेट के लिए, निश्चित ही यह बड़ा दिन है कि भिंड के एक नहीं बल्कि दो-दो युवा रणजी ट्रॉफी प्रशिक्षण टीम में सम्मिलित हैं। आज बैट्समैन एवं विकेटकीपर सुमित कुशवाहा को जहां चेन्नई बुलाया गया है वहीं भिंड के ही तेज गेंदबाज रामवीर सिंह गुर्जर पहले से ही चेन्नई में इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं, इसके अलावा अंडर-19 और अंदर 16 की प्रदेश स्तरीय टीम में भिंड के आधा दर्जन नवोदित क्रिकेटर सम्मिलित हैं। इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के द्वारा पिछले वर्षों में अपार मेहनत की गई है। भिंड डिबीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी के द्वारा भिंड क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए जो जिम्मेदारी रवि सर के कंधों पर सौंपी, उन्होंने उसे बखूबी निभाया है। वैसे तो मध्य प्रदेश में ही क्रिकेट अपने स्वर्णिम काल में है और इसका श्रेय जाता है हमारे अंचल के नेता और केंद्रीय उड़यन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को । आज पूरी चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन और भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन अपने नवोदित क्रिकेटरों के चुने जाने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

31 अगस्त को चेन्नई जाएंगे विकेट कीपर सुमित कुशवाहा

गत 20 अगस्त से चेन्नई में आयोजित बूच्ची बाबू मल्टी डे टर्नोमेंट की एमपी सीनियर टीम (रणजी ट्रॉफी) में बीडीसीए भिंड के विकेट कीपर बैट्समैन सुमित कुशवाह को भी सामिल किया गया है एमपी टीम ने आज मैच जीतकर सेमी फाइनल में जगह बनाली है आज 31 अगस्त 2023 को टीम में सामिल होने के लिए इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना होगे ।
भिंड के ही तेज बोलर रामवीर सिंह गुर्जर पहले से ही पहुंच चुके हैं चेन्नई

विज्ञापन

जरूरी खबरें