: भारत का विश्व में धमाका, चंद्रयान -3की सफल लैंडिंग
Wed, Aug 23, 2023
नई दिल्ली
भारत देश ने इतिहास बनाया है चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यह उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।
अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा विक्रम और प्रज्ञान एक दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।
यहां हम आपको बता दें कि चंद्रयान - 3 की कामयाब लैंडिंग के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है।
एमपी टुडे 24 की ओर से सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं....
: 2.5 करोड कीमती अफीम का उत्पाद (डोटा चूडा) मय ट्रक जप्त कर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, Aug 22, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहा है वृहद अभियान
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप को पकड़ने में प्राप्त की सफलता।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ से भरे ट्रक के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गणेश भारद्वाज / आशीष शर्मा - भिण्ड
पुलिस को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ का एक ट्रक लहार क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है उक्त सूचना को तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये थाना प्रभारी लहार द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रावतपुरा सानी मोड के पास जाकर चेकिंग लगायी गयी कुछ समय बाद देखा एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस चेकिंग को देखकर, डायवर स्पीड से ट्रक भगाने लगा पुलिस टीम द्वारा ट्रक क० DD 01M9378 का पीछा करके घेराबन्दी कर ट्रक को पकड लिया गया तथा ट्रक में 03 व्यक्ति मिले जिनसे नाम व पता पूछा गया एवं ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें केले और केले के चिलकों के नीचे 180 बोरी मिली, जिनमें कुल 3600 किलो अफीम का उत्पाद (डोढा चूडा) मादक पदार्थ मिला जो जप्त किया जाकर थाना लहार में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त सम्बन्ध में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त मादक पदार्थ पंजाब खपाने के लिये ले जा रहे थे आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुला होने की सम्भावना है।
उक्त सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी लहार रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रमारी लहार इंस्पेक्टर वरुण तिवारी को आज 22 अगस्त 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी थी। इसी क्रम में यह बड़ी कार्यवाही की है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी लहार इंस्पेक्टर वरुण तिवारी, थाना प्रभारी मिहोना इंस्पेक्टर राजेश सातनकर, दीवान सिंह, मनोज, शैलेन्द्र सिंह, दीपक, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र गुर्जर टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा निर्देशन पर मध्य प्रदेश में आरोपियों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल संभाग सुशान्त सक्सैना एवं उपपुलिस महानिरीक्षक सुश्री कृष्णावेनी देसावतु के मार्गदर्शन में नागरिको की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कारवाई कर रही है।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मादक पदार्थ विरोधी अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलो में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित दिया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन पर आगामी चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।
: मेहगांव व सायवर थाना पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी
Sun, Aug 20, 2023
पुलिस द्वारा एक बुलेरो गाड़ी नंबर एमपी 31 सीए 0621 मय 20 पेटी देशी शराब की कुल 180 लीटर शराब, कुल कीमती 3 लाख 65 हजार रूपये जप्त की
भिंड - संवाददाता
लिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलो में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित दिया गया है जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन पर आगामी चुनाव- 2023 को दृष्टिगत रखते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19 अगस्त 23 को एक बोलेरो गाडी क्रमांक एमपी 31 सीए 0621 सफेद रंग की उक्त गाडी में काफी मात्रा में शराब भरी है जो मौ से मेहगाँव तरफ आ रही है उक्त सूचना से मय फोर्स के रवाना होकर पहुचे तो मेहगाँव अमायन मोड पर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक बोलेरो गाडी आती दिखी जिसे सायबर सेल व थाना मेहगाँव की पुलिस टीम द्वारा रोका गया तभी बुलेरो गाडी को चेक किया तो गाड़ी में देशी प्लेन मदिरा की 20 पेटियों खाकी रंग के कार्टून की भरी हुई मिली चालक से पूछा तो शराब के बारे में कुछ नहीं बता सका एवं शराब के संबंध में कोई कागजाद नही होना बताया उक्त 20 पेटियों कुल 180 लीटर शराब एवं बुलेरो गाडी कीमती 3 लाख 65 हजार रूपये की जप्त की गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मेहगांव में 34 (2) आबाकारी एक्ट का पंजीबध विवेचना में लिया गया आगे भी अवैध शराव के परिवहन विकी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी मिश्रा, सुमन धाकड, दीपेन्द्र यादव, शिवप्रताप सिंह राजावत, एसआई वैभव तोमर, ए एस आई सत्यवीर सिंह, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, गौरीशंकर राहुल यादव, यतेन्द्र राजावत, राम खिलाड़ी, हरपाल, प्रदीप तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।